एमपी पुलिस भर्ती 2025 : स्पेशल डीजी संजीव शमी ने बताया भर्ती का A TO Z

Atul Dwivedi | Published:
Share
special-dg-sanjeev-shami
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश में 7,500 कांस्टेबल पदों की भर्ती शुरू हो चुकी है। स्पेशल डीजी संजीव शमी ने बताया कि फिजिकल टेस्ट और मेहनत करने वालों के सिलेक्शन के ज्यादा चांस हैं। रोजगार पंजीयन पर विवाद के सवालों के जवाब भी दिए।

एमपी पुलिस भर्ती 2025: मध्‍य प्रदेश में 7,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। पुलिस एसआई भर्ती का नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होने वाला है। इसके साथ ही आरक्षक भर्ती में रोजगार पंजीयन और 70, 80, 90 फीसदी सैलरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर क्या स्थिति है। इन सवालों पर द सूत्र ने MP पुलिस भर्ती शाखा के पूर्व महानिदेशक और स्पेशल डीजी IPS संजीव शमी से खास बातचीत की।

मेहनत करने वालों के सिलेक्शन के चांसेज ज्यादा

स्पेशल डीजी आईपीएस संजीव शमी के मुताबिक पुलिस भर्ती ( MP Police Recruitment 2025) में फिजिकल का काफी महत्व है। लिखित परीक्षा में आप अपने मजबूत सब्जेक्ट पर काम करके अच्छे नंबर ला सकते हैं, लेकिन फिजिकल क्लियर करने के लिए आपको शारीरिक तौर पर मजबूत होना होगा। इसलिए सिलेक्शन के चांसेस उनके ज्यादा हैं जो लगातार मेहनत करता आ रहा है। 40-50 दिन में तैयारी करके एग्जाम पास करना काफी मुश्किल है।

द सूत्र के सवाल, स्पेशल डीजी के जवाब...

  • सवाल- रोजगार पंजीयन की शर्त हटाई गई, आरोप लग रहे हैं कि इससे प्रदेश के युवाओं को नुकसान होगा ?
जवाब- हमें पुलिस भर्ती में आवेदन करने वालों का डाटा उठाकर देखना चाहिए। बाहरी राज्य के बहुत कम उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए अप्लाई करते हैं...और सिलेक्ट तो उससे भी कम होते हैं। अगर रोजगार पंजीयन की शर्त होती भी...तो तमिलनाडु वाले उम्मीदवार को मध्यप्रदेश आने की जरूर नहीं पड़ती, वो तमिलनाडु से ही रोजगार पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देता। और ये सब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ही हो रहा है। कई उम्मीदवार खुद कोर्ट गए थे कि इस शर्त को हटाना चाहिए।

  • सवाल- क्या रोजगार पंजीयन की शर्त एसआई भर्ती में होगी ?
जवाब- नहीं, अब इसका तो कोई मतलब नहीं बनता।

  • सवाल- इस वक्त पुलिस को कैसे नौजवानों की जरूरत है ?
जवाब- पुलिस को स्पेशल लोगों की जरूरत है। आज का नौजवान हर फॉर्म भरता है। परिस्थितियां पहले से काफी बदल चुकी हैं। युवाओं में इंटेलिजेंस होनी चाहिए जिससे वो अपने चारों तरफ क्या चल रहा है...वो समझ सके...जल्दी चीजों को ऑब्जर्व कर सके। फिजिकल टेस्ट में फिट हो..यानी पूरी तरह एबल बॉडी वाला होना चाहिए।

  • सवाल- 2023 की आरक्षक भर्ती में जो आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा हुआ उसके बाद विभाग की क्या तैयारी है ?
जवाब- ये कर्मचारी चयन मंडल का काम है। ये हमारा काम नहीं है। ईएसबी अब क्या करता है ये तो वही बता सकता है। ईएसबी को ये जरूर देखना चाहिए कि आधार अगर बीच में बदला गया तो उसे भी देखा जाना चाहिए।

  • सवाल- 2023 की वेटिंग वाले अभ्यर्थी डीजीपी से मिले थे। इस पर कुछ अपडेट ?
जवाब- इस पर चयन शाखा ही कुछ अपडेट दे सकती है। मैं अब ये नहीं देख रहा हूं।

  • सवाल- आप अगर इस वक्त पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होते तो कैसे तैयारी करते ?
जवाब- अपनी परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट पर काम करता। जिसमें भी अच्छा कर सकते हैं और मेहनत करता। फिजिकल काफी महत्वपूर्ण है। अब अगर 17 सेकंड में दौड़ पूरी करता तो जाहिर है कोशिश करता कि और कम वक्त लूं, ताकि नंबर ज्यादा मिले। बेसिक क्लियर होना जरूरी है।

  • सवाल- 22 हजार के आसपास भर्ती की बात कही जा रही है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इससे ज्यादा पद 3 साल में खाली हो जाएंगे।
जवाब- नहीं ऐसा नहीं होता। 10 फीसदी के आसपास पद खाली होते हैं, और एक बार में सारी भर्तियां नहीं कर सकते। इसलिए हर साल थोड़ी थोड़ी भर्तियां की जा रही हैं।

  • सवाल- 70, 80 और 90 फीसदी सैलरी मिल रही है। ऐसा ईएसबी की भर्तियों में ही क्यों है ?
जवाब- ये क्लास तीन और चार के लिए नियम है। ये शासन के स्तर का मामला है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। ये फैसला शासन के स्तर पर ही होगा।

  • सवाल- पुलिस भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी लगती है ? उसके नियम क्या हैं ?
जवाब- स्पोर्ट्स कोटे के तहत जो भर्तियां होती हैं उनके नियम काफी उलझे हुए हैं। नियम में संशोधन की जरूरत है। फिलहाल नियम ही अटके हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी पुलिस भर्ती 2025 : नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें, नहीं तो हो सकती है चूक

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में किसको कितना आरक्षण, इंद्रा साहनी सहित सुप्रीम कोर्ट के 7 फैसलों से चयन की क्यों लिखी बात

एमपी पुलिस भर्ती 2025: इन नियमों को समझे बिना न करें MP पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए अप्लाई

MP Police Constable Exam: समझ लें एमपी पुलिस भर्ती 2025 की पोस्ट के कायदे तो ही मिलेंगे फायदे



Tags:
  • फिजिकल टेस्ट
  • रोजगार पंजीयन
  • आईपीएस संजीव शमी
  • MP Police Recruitment 2025
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक