मोहन कैबिनेट की बैठक आज, दिल्ली में कांग्रेस करेगी मिशन एमपी पर चर्चा

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp politics mohan yadav cabinet meeting congress mission delhi
mp politics mohan yadav cabinet meeting congress mission delhi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे राजधानी भोपाल में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं दिल्ली में कांग्रेस, मिशन एमपी की रणनीति तैयार करेगी।

मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए आज, 17 मार्च का दिन बेहद हलचल भरा रहने वाला है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में कैबिनेट की बैठक के जरिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी देने की तैयारी में हैं।

वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान मिशन एमपी को लेकर मंथन करेगा। सत्ता और संगठन के गलियारों में आज होने वाली ये हलचलें आने वाले समय में प्रदेश की दिशा तय करेंगी।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिन की शुरुआत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी। वे सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर 11 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे सीएम उज्जैन विकास प्राधिकरण और नगर निगम की उन योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे, जो सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) के भव्य आयोजन की तैयारियों को तेज करेगी।

शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां से प्रदेश के विकास और कर्मचारियों के हित से जुड़े प्रस्तावों को मंजूर करेंगे।

दिन भर की राजनीतिक गहमागहमी के बाद, मुख्यमंत्री रात 8 बजे बिम्सटेक (BIMSTEC) युवा सांस्कृतिक विरासत एवं सतत विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने का एक प्रयास है।

आज 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स की लगेगी लॉटरी

आज शाम 5 बजे मंत्रालय में होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा महंगाई भत्ता हो सकता है। होली से पहले मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, उसे आज औपचारिक मुहर लग सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक, राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए (DA) व डीआर (DR) 3% बढ़ाया जाना है।

  • बढ़ोतरी के बाद: महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर केंद्र के समान 58% हो जाएगा।
  • किसे मिलेगा लाभ: प्रदेश के करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स।
  • कब से होगा लागू: कर्मचारियों के लिए यह जुलाई 2025 और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद है।

दिल्ली में कांग्रेस का मिशन एमपी पर मंथन

भोपाल में जहां सरकार योजनाओं पर काम कर रही है, वहीं दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन को धार देने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दिल्ली में प्रभारियों और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ मैराथन बैठक करेंगे।

  • दोपहर 1:00 से 4:00 बजे: अग्रिम संगठनों की समीक्षा बैठक।
  • शाम 4:00 से 5:00 बजे: प्रभारी सचिवों के साथ जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और प्रभार वाले जिलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।
ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना

मोहन कैबिनेट : उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर

एमपी पुलिस में अभी भी 18 हजार पद खाली, 9 हजार से ज्यादा पर भर्ती की तैयारी

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मोहन कैबिनेट
  • बाबा महाकाल
  • सिंहस्थ 2028
  • Simhastha 2028
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर