BJP विधायक पन्नालाल शाक्य से नहीं छूट रहा हूटर का मोह, कहा इससे बढ़ता है वजन
Rohit Sahu | Published:
bjp pannalal shakya
मध्य प्रदेश पुलिस निजी वाहनों से हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर हटाने के लिए अभियान चला रही है। इसी बीच गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने वाहन पर हूटर को लेकर विवादित बयान दिया।
मध्य प्रदेश में इस समय प्राइवेट गाड़ियों से हूटर हटाने का अभियान चल रहा है। पुलिस मुख्यालय ने 1 मार्च 2025 को आदेश जारी कर निजी वाहनों से हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर हटाने का निर्देश दिया था। इसी बीच बीजेपी विधायक ने अपने हूटर प्रेम के बड़बोलेपन में कहा कि हूटर से हमारी गाड़ी का वजन बढ़ता है।
पुलिस मुख्यालय ने 1 मार्च 2025 को आदेश जारी कर निजी वाहनों से हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद, कई नेता और अधिकारी अब भी इनका उपयोग कर रहे हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेशभर में पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वाहनों पर अवैध हूटर और वीआईपी स्टीकर को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने इस पर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने हूटर हटवाए और चालान काटे।
भोपाल ट्रैफिक पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि केवल कलेक्टर को विशेष परिस्थितियों में हूटर लगाने की अनुमति है इसमें भी यह ध्यान रखना जरूरी है कि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के काफिले के पायलट वाहन हूटर का उपयोग कर सकते हैं। अन्य किसी को भी हूटर लगाने की इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें: अब निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान
आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने निजी वाहनों से हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर तुरंत हटा लें।
यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया को करना पड़ा इंतजार तो नप गए टीआई साहब
‘हूटर से गाड़ी का वजन बना रहता है’
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में अपने वाहन पर हूटर लगे होने का बचाव किया। जब उनसे पूछा गया कि हूटर लगाना नियम विरुद्ध है, तो उन्होंने कहा "हमारी गाड़ी के ऊपर हूटर लगा है तो उससे गाड़ी का बैलेंस और वजन बना रहता है।
मध्य प्रदेश में चल रहा हूटर हटाने का अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया था सवाल
किन्हें हूटर लगाने की अनुमति है?
यह भी पढ़ें: अब निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान
पुलिस की अपील
यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया को करना पड़ा इंतजार तो नप गए टीआई साहब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari