छुट्टी में भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, एक अप्रैल से बदलेगी रजिस्ट्री की गाइडलाइन

Anjali Dwivedi | Published:
Share
mp-property-registration-office-march-weekends
mp-property-registration-office-march-weekends

मध्य प्रदेश में मार्च में रजिस्ट्री ऑफिस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। होली को छोड़कर बाकी 30 दिन ये दफ्तर खुले रहेंगे, ताकि लोग समय पर रजिस्ट्री करवा सकें।

News In Short

  • मार्च के सभी शनिवार और रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहेंगे।
  • केवल 3 मार्च को होली के उपलक्ष्य में कार्यालय बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च तक रजिस्ट्री कराकर लोग वर्तमान गाइडलाइन दरों का फायदा उठा सकते हैं।
  • 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की नई और संभवतः बढ़ी हुई दरें प्रभावी हो जाएंगी।
  • अतिरिक्त दिनों की व्यवस्था से अंतिम सप्ताह में होने वाली भीड़ से राहत मिलेगी।

News In Detail

भोपाल. मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों के लिए मार्च का महीना राहत भरा होने वाला है। राज्य के पंजीयन विभाग ने राजस्व बढ़ाने और आम जनता की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब मार्च में शनिवार और रविवार जैसे अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री ऑफिस (registry office) खुले रहेंगे। ताकि लोग अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकें।

de5361d6-583
de5361d6-583

होली के दिन को छोड़कर पूरे महीने खुले रहेंगे ऑफिस

पंजीयन विभाग से जारी नए आदेश के मुताबिक, होली के अवकाश को छोड़कर, मार्च के सभी शनिवार और रविवार को ऑफिसों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। विभाग का मानना है कि फाइनेंसियल ईयर के अंतिम महीने में रजिस्ट्री का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस विशेष व्यवस्था से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो अपने ऑफिस या व्यापार के कारण वर्किंग डेज में समय नहीं निकाल पाते थे।

नई गाइडलाइन लागू होने से पहले मची होड़

प्रॉपर्टी बाजार में इस समय काफी हलचल है, जिसका मुख्य कारण एक अप्रैल से लागू होने वाली नई गाइडलाइन दरें हैं। हर साल की तरह इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जमीन और मकानों की सरकारी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी महंगी दरों से बचने के लिए बड़ी संख्या में खरीदार पुराने रेट पर ही रजिस्ट्री करा रहे हैं। यही वजह है कि विभाग ने 31 मार्च तक सभी अवकाशों में भी दफ्तर खोलने का निर्णय लिया है।

समय पर बुक करें अपना स्लॉट

विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अपने डाक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें। साथ ही, सुचारू प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर समय रहते अपना स्लॉट बुक कर लें। अतिरिक्त कार्य दिवसों की उपलब्धता से अब पेंडिंग केस का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल खेलने पर लगा बैन, गर्भगृह हादसे से लिया सबक

MP News: इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका

इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर फिर उठे सवाल, अब HC में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • होली
  • रजिस्ट्री
  • प्रॉपर्टी
  • Registry office
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर