लाड़ली बहनों के लिए 1250 की जगह 5 हजार देने की इस विधायक ने की मांग
Vikram Jain | Jun 03, 2024, 17:24 IST
MP Ratlam Ladli Brahm Yojana MLA Kamleshwar Dodiyar Demand
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं राशि 1250 से बढ़कर 3 हजार रुपए होने का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच एमपी के एक विधायक ने सीएम मोहन को पत्र लिखकर राशि 1250 से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग की है।
आमिन हुसैन@RATLAM. मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना ( Ladli Bahana Yojana) को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले योजना की पात्र महिलाओं को राशि 1250 से बढ़ाकर 3 हजार करने का बेसब्री से इंतजार रहा है। इस योजना को लाने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी अपने बयानों में कई बार कह चुके हैं कि योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद खबरें आ रहीं थीं कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश की कोई भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा।
इसी बीच रतलाम की सैलाना सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लाड़ली बहना योजना की राशि को 1250 से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग की है। विधायक डोडियार ने योजना की राशि को 5 हजार करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। पत्र में कमलेश्वर डोडियार ने महंगाई का जिक्र करते हुए लाड़ली बहनों को हर महीने 5 हजार रुपए देने की मांग की है।
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि एक ओर जहां महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी दर भी बढ़ती जा रही है। इसलिए महिलाओं के निजी जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक हजार -12 सौ रुपए बहुत कम होते हैं। इसलिए लाड़ली बहना की राशि को बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाए। डोडियार ने सीएम मोहन यादव को लिख पत्र में कहा है कि राशि बढ़ाने से महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। वहीं उन पर आश्रित बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर सकेंगी।
![MP Ratlam Ladli Brahm Yojana MLA Kamleshwar Dodiyar Demand NEW]()
वहीं सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर देश के पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की दी जाने वाले राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। ये राशि 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फिर मोदी सरकार बनी तो है तो लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए डाले जाएंगे। सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपको बता दें कि योजना की राशि 1500 रुपए की जाएगी, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे अब बेचेंगे दूध और डेयरी प्रोडक्ट, जान लें ब्रांड का नाम और प्लान
ये खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश पर सबकी नजर, लोकसभा चुनाव में कल बनेगा जीत का नया रिकॉर्ड !
लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 28 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...जबलपुर में 100 से ज्यादा लोग आपस में भिड़े, 8 थानों से बुलानी पड़ी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC के 13 फीसदी रिजल्ट पर सुनवाई एक महीना आगे बढ़ी, इच्छामृत्यु तक मांग चुके उम्मीदवार
लाड़ली बहना योजना, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की मांग, बीएपी विधायक कमलेश्वर डोडियार, सीएम मोहन यादव, रतलाम न्यूज, Ladli Bahana Yojana, Demand to increase the amount of Ladli Brahmin Scheme, BAP MLA Kamleshwar Dodiyar, CM Mohan Yadav
Ratlam News
विधायक डोडियार ने सरकार से की ये मांग
इसी बीच रतलाम की सैलाना सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लाड़ली बहना योजना की राशि को 1250 से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग की है। विधायक डोडियार ने योजना की राशि को 5 हजार करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। पत्र में कमलेश्वर डोडियार ने महंगाई का जिक्र करते हुए लाड़ली बहनों को हर महीने 5 हजार रुपए देने की मांग की है।
इसलिए राशि बढ़ाने की मांग
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि एक ओर जहां महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी दर भी बढ़ती जा रही है। इसलिए महिलाओं के निजी जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक हजार -12 सौ रुपए बहुत कम होते हैं। इसलिए लाड़ली बहना की राशि को बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाए। डोडियार ने सीएम मोहन यादव को लिख पत्र में कहा है कि राशि बढ़ाने से महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। वहीं उन पर आश्रित बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर सकेंगी।
MP Ratlam Ladli Brahm Yojana MLA Kamleshwar Dodiyar Demand NEW
वहीं सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर देश के पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की दी जाने वाले राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। ये राशि 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फिर मोदी सरकार बनी तो है तो लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए डाले जाएंगे। सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपको बता दें कि योजना की राशि 1500 रुपए की जाएगी, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे अब बेचेंगे दूध और डेयरी प्रोडक्ट, जान लें ब्रांड का नाम और प्लान
ये खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश पर सबकी नजर, लोकसभा चुनाव में कल बनेगा जीत का नया रिकॉर्ड !
क्या है लाड़ली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 28 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...जबलपुर में 100 से ज्यादा लोग आपस में भिड़े, 8 थानों से बुलानी पड़ी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC के 13 फीसदी रिजल्ट पर सुनवाई एक महीना आगे बढ़ी, इच्छामृत्यु तक मांग चुके उम्मीदवार
लाड़ली बहना योजना, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की मांग, बीएपी विधायक कमलेश्वर डोडियार, सीएम मोहन यादव, रतलाम न्यूज, Ladli Bahana Yojana, Demand to increase the amount of Ladli Brahmin Scheme, BAP MLA Kamleshwar Dodiyar, CM Mohan Yadav
Ratlam News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari