MP में बस ऑपरेटरों की हड़ताल , यात्री हो रहे परेशान , प्रशासन के इस आदेश का हो रहा विरोध

Vikram Jain | Jun 13, 2024, 16:29 IST
Share
MP Sagar bus operator strike upsets passengers
MP Sagar bus operator strike upsets passengers

मध्‍य प्रदेश के सागर में बसों के रूट बदलने का विरोध में गुरुवार को बस संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। बसों के पहिए थमने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बस ऑपरेटरों ने पुराने रूट से ही बसों का संचालन करने की मांग की है।

निलेश कुमार@sagar. मध्य प्रदेश के सागर में बसों के रूट बदलने का विरोध में गुरुवार को बस संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। सागर शहर में नए बस स्टैंडों से बसों का संचालन शुरू होने के बाद बसों के आवागमन के लिए नए रूट भी तय किए गए हैं। इसी बीच अस्थाई रूट से बसों का संचालन बंद होने के विरोध में बस संचालक ने हड़ताल कर दी। बसों के पहिए थमने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बगैर किसी सूचना के बसों की हड़ताल कर दी गई।

प्रशासन के नए आदेश का विरोध

दरअसल, प्रशासन ने बीते दिन एक आदेश जारी किया था जिसमें टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर की ओर से आने जाने वाली बसों को तिली चौराहा, सिविल लाइन होते हुए ना संचालित करते हुए पहले के रूट के मकरोनिया से बम्होरी तिराहा से होते हुए नए बस स्टैंड पहुंचने के आदेश दिए गए है। अब इसी आदेश के विरोध में बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की है।

अस्थाई रूट से बसों का संचालन बंद

सागर में आरटीओ कार्यालय के पास और भोपाल रोड पर दो नए बस स्टैंडों का निर्माण किया गया है। इन नए बस स्टैंडों से 15 मई से बसों का संचालन शुरू किया गया। इसके लिए चार नए रूट तय किए गए हैं। लेकिन, शुरुआत में बस ऑपरेटरों और प्रशासन में अस्थाई रूट सिविल लाइन होते हुए मकरोनिया से बस संचालन की सहमति बनी थी और इस रूट से बसें चलने से मेडिकल कॉलेज के सामने सिविल लाइन और तिली चौराहा पर जाम की स्थिति बन रही थी। इसके बाद बुधवार को प्रशासन ने अस्थाई रूट से बसों का संचालन बंद करने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया कि पूर्व में निर्धारित रूटों से ही बसों का संचालन होगा। इसी आदेश का बस संचालक विरोध कर रहे हैं और हड़ताल पर चले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...शिक्षक आंदोलन : शिक्षकों ने मांगी इच्छामृत्यु, वादा करके भूल गई मध्‍य प्रदेश सरकार

ये खबर भी पढ़ें...मोहन सरकार लेने जा रही कड़ा फैसला , अफसरों और कर्मचारियों की सामान्य प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी

पुराने रूट से ही बस संचालन की मांग

हड़ताल कर रहे बस संचालकों का कहना है कि बस के निर्धारित नए रूट पर सवारियां नहीं मिलेंगी। बसें खाली चलने से नुकसान उठाना पड़ेगा। पुराने रूट से ही बसों का संचालन कराया जाए। इसी मांग को लेकर हड़ताल की गई है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सागर में बसों की हड़ताल, बस ऑपरेटरों की हड़ताल, एमपी में बस हड़ताल, सागर न्यूज

Tags:
  • सागर न्यूज
  • सागर में बसों की हड़ताल
  • बस ऑपरेटरों की हड़ताल
  • एमपी में बस हड़ताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच