श्रमिक परिवारों के खातों में MP संबल योजना की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव

Manya Jain | Apr 30, 2025, 12:01 IST
Share
mp sambal yojna
mp sambal yojna

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के उमरबन में संबल योजना के तहत 600 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि को सिंगल क्लिक के जरिए वितरित करेंगे।

मध्य प्रदेश के धार जिले के उमरबन में 30 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे।

इस कार्यक्रम में लाखों श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से सीधा लाभ पहुंचेगा। यह वितरण सिंगल क्लिक से किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की भ्रष्टाचार की संभावना न रहे।

क्या है संबल योजना ?

संबल योजना (Sambal Yojana) का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और जीवन के हर चरण में वित्तीय सहायता देना है। यह योजना श्रमिकों की आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी चुनौतियों को कम करने की दिशा में एक ठोस पहल है।
ये भी पढ़ें...इंदौर पुलिस ने 2000 करोड़ की आस्था एजुकेशन में संघवी के कहने पर की FIR, उन्हें HC ने किया बाहर

किन श्रमिकों को मिलता है लाभ?

  • भवन निर्माण मजदूर
  • घरेलू कामगार
  • ऑटो/ई-रिक्शा चालक
  • अस्थायी श्रमिक
  • गिग वर्कर्स (Swiggy, Zomato, Uber आदि)
  • मनरेगा श्रमिक
  • छोटे व्यापारियों के सहायक

योजना के प्रमुख लाभ

मृत्यु पर सहायता

  • सामान्य मृत्यु पर ₹2 लाख
  • दुर्घटना में मृत्यु पर ₹4 लाख
अपंगता सहायता

  • स्थायी अपंगता पर ₹2 लाख
  • आंशिक अपंगता पर ₹1 लाख
प्रसव व स्वास्थ्य संबंधी लाभ

  • महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता ₹16 हजार
  • अंत्येष्टि सहायता ₹5 हजार
आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक फ्री इलाज

शिक्षा सहायता

कॉलेज में प्रवेश के समय पूरी फीस माफ

मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग जैसी उच्च शिक्षा पर विशेष अनुदान

ये भी पढ़ें...अक्षय तृतीया पर शहनाइयों से गूंजेगा एमपी, आज होंगी 60 हजार से ज्यादा शादियां!

अब तक के आँकड़े

वर्ष 2018 से मार्च 2025 तक

6.81 लाख प्रकरणों में ₹6,432 करोड़ से अधिक की राशि वितरित

1.74 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीयन पूर्ण

पिछली दो किश्तें

मार्च 2025: ₹505 करोड़ (23,162 प्रकरण)

दिसंबर 2024: ₹225 करोड़ (10,236 प्रकरण)

योजना के अन्य लाभ

राशन सुविधा

पात्र श्रमिकों को रियायती दर पर राशन कार्ड

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ाव

ये भी पढ़ें...अब कभी भी हो सकेंगे कर्मचारियों के तबादले, जानें कौन कर सकेगा ट्रांसफर और कैसे होगा आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ खोलें और "आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी समग्र आईडी दर्ज करें, कैप्चा कोड डालें और फिर "समग्र खोजे" पर क्लिक करें। आपकी व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • अब "आवेदन के प्रकार" और अपनी "एजुकेशन लेवल" का चयन करें। अगर आपके मोबाइल में व्हाट्सएप है तो संबंधित बॉक्स में टिक करें ताकि जानकारी व्हाट्सएप पर भी मिलती रहे।
  • नीचे दिए गए तीनों विकल्पों में "No" को सेलेक्ट करें।
  • अब आपके परिवार के सभी सदस्यों की सूची दिखाई देगी। लिस्ट को ध्यान से चेक करें।
  • तीनों अनुमति संबंधी बॉक्स को टिक करें ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो सके।
  • “आवेदन संरक्षित करें” पर क्लिक कर फॉर्म सबमिट करें। आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा, जिसे भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए सुरक्षित रखें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

संबल योजना क्या है? | सरकारी योजना | सरकारी योजनाएं | मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट | मध्यप्रदेश न्यूज | cm mohan yadav | sambal yojna kya h | sambal yojna mp

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सरकारी योजनाएं
  • सरकारी योजना
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • संबल योजना
  • sambal yojna mp
  • sambal yojna kya h
  • संबल योजना क्या है?
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google