MP News: थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, आरोपी फरार, पटवारी-बोले MP में जंगलराज

Rohit Sahu | Published:
Share
satna police fire
satna police fire

मध्य प्रदेश में फिर एक बार पुलिस पर हमला कर दिया। अब जैतवारा थाने में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को गोली मार दी गई। इसके बाद हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। भोपाल में पुलिसकर्मी पर हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सतना के जैतवारा थाने में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी गई। यह सनसनीखेज घटना सवाल खड़े करती है कि जब पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

गोली मारकर आरोपी मौके से फरार

घटना सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे की है। प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग बैरक में भोजन कर रहे थे, तभी बाहर से आवाज सुनाई दी। जैसे ही उन्होंने बाहर देखा, एक युवक मुंह बांधे खड़ा था। गर्ग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली उनके कंधे के पास लगी और हमलावर मौके से भाग निकला। घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई।

घायल आरक्षक को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

गोली लगने के बाद साथी पुलिसकर्मी घायल प्रधान आरक्षक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। सीटी स्कैन में शरीर के भीतर गोली न मिलने की पुष्टि हुई। फिलहाल उन्हें सतर्कता बरतते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।

जीतू बोले- एमपी में जंगलराज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरा। जीतू पटवारी ने कहा की एमपी में जंगलराज है। उन्होंने लिखा कि एमपी की कानून व्यवस्था में अब तो पुलिस "पुलिस थाने" में भी सुरक्षित नहीं है।

bfa4050a-bed
bfa4050a-bed


आरोपी की पहचान में तेजी, पुलिस टीमों का गठन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं। प्रधान आरक्षक ने संदेह जताया है कि हमला मेहुती निवासी अच्छू गौतम ने किया हो सकता है, जो हाल ही में अपनी गाड़ी खड़ी करवाने को लेकर नाराज था। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है।

एमपी में पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले

सतना की घटना कोई अकेला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में एमपी में पुलिस पर हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

28 अप्रैल 2025, भोपाल: हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत बदमाशों ने एक जीआरपी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की, जब उन्होंने शराब पीने से रोका था।

24 मार्च 2025, सीहोर: खेड़ी गांव में महिला और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक एएसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

15-16 मार्च 2025, मऊगंज: अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को बचाव कार्य के दौरान आदिवासियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई की जान चली गई और कई घायल हो गए।

छतरपुर: एक थाने पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भीड़ ने पथराव किया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।

सागर: अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें...अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश में बढ़ती इन घटनाओं से स्पष्ट है कि पुलिसकर्मियों को अब खुद अपनी जान बचाते हुए कानून का पालन कराना पड़ रहा है। सतना की घटना ने पुलिस थानों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना होगा कि सरकार और पुलिस विभाग इस चुनौती का किस तरह सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें...शराब पीने से रोका तो मुस्लिम पुलिसकर्मी को जमकर पीटा, हिंदू पुलिसकर्मी से बोले- तुम हमारे भाई

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


सतना पुलिस | MP Police | satna | मध्य प्रदेश में थाने में हमला

Tags:
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • satna
  • मध्य प्रदेश में थाने में हमला
  • सतना पुलिस
  • पुलिस पर हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर