सिवनी गोवंश हत्याकांड का महाराष्ट्र कनेक्शन , 6 आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

Vikram Jain | Jun 23, 2024, 23:21 IST
Share
MP Seoni cow slaughter case Maharashtra connection
MP Seoni cow slaughter case Maharashtra connection

सिवनी में 50 से ज्यादा गायों की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब इस हत्याकांड का महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने नागपुर से 6 आरोपियों के घर पर दबिश दी है। इस कार्रवाई से पहले आरोपी फरार हो गए।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी में 50 से ज्यादा गायों की गला रेत कर हत्या के मामले में महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है। इस हत्याकांड के तार महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े मिले है। घटना को लेकर पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को चिन्हित किया किया है। पुलिस ने रविवार को नागपुर जाकर इन आरोपियों के घरों में दबिश दी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले सभी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है।

नागपुर में 6 आरोपियों के घर पुलिस की दबिश

इस मामले को लेकर रविवार को कमिश्नर,आईजी सहित आलाधिकारी धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में पहुंचे। शनिवार को सीआईडी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया था। रविवार को जबलपुर जोन आईजी अनिल सिंह कुशवाहा ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि गौवंश हत्याकांड के तार महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े मिले। इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सिवनी के धूमा और घंसौर क्षेत्र में नदी और तालाब के किनारे करीब 50 से ज्यादा गायों के कटे हुए शव पाए गए थे। पिंडारई गांव के पास वैनगंगा नदी तरफ गए कुछ ग्रामीणों को गोवंश के शव दिखे थे। इन गायों की बेरहमी से गला काटकर मारा गया था। एक बैल का शव भी मिला था। बड़ी संख्या में गोवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी , हिरासत में 3 संदिग्ध

ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर उड़ाया पुलिस का ट्रक, 2 जवान शहीद सीएम बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

कलेक्टर-एसपी को हटा गया

वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। संस्कृति जैन को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। साथ ही इन हत्याकांड के मामले में उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित की है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में दो के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बीजेपी 25 जून हर जिले में मनाएगी आपातकाल का काला दिवस , सीएम रायपुर में होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़ें... झारखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह , बोले- सोरेन सरकार देश में सबसे भ्रष्ट , यहां लूट मची है

सिवनी गोवंश हत्याकांड, गोवंश हत्याकांड का महाराष्ट्र कनेक्शन, गायों की हत्या मामले में कार्रवाई, सिवनी पुलिस, सिवनी न्यूज

Tags:
  • सिवनी गोवंश हत्याकांड
  • गोवंश हत्याकांड का महाराष्ट्र कनेक्शन
  • गायों की हत्या मामले में कार्रवाई
  • सिवनी पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा