एमपी में नाबालिग से 2 दिन में 2 बार गैंगरेप, सगाई वाले दिन डिप्टी जेलर पर होटल ले जाने का आरोप

Rohit Sahu | May 02, 2025, 09:12 IST
Share
mp news shahdol jailor
mp news shahdol jailor

शहडोल में गैंगरेप पीड़िता नाबालिग को डिप्टी जेलर ने स्टेशन छोड़ने के बहाने अगवा कर होटल में रखा। नाबालिग खो खोजते हुए पुलिस होटल पहुंची, इसके बाद पीड़िता ने कई खुलासे किए।

शहडोल में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की खौफनाक घटना सामने आई है। वह तीन दिन से लापता थी और गुरुवार सुबह एक होटल से मिली। पुलिस के अनुसार, लड़की बुढ़ार जेल में तैनात डिप्टी जेलर विकास सिंह के साथ होटल में आई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि जेलर उसे जबरदस्ती वहां लाया। पुलिस ने जेलर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, और वह अभी फरार है। इसके साथ ही नाबालिग ने 2 दिन में अपने साथ 2 बार हुए गैंगरेप की घटना भी पुलिस को बताई।

नाबालिग ने बताया- 4 लोगों ने किया गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसने कहा कि चार लोगों ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को ही सभी आरोपियों - समीर खान, छोटू मुसलमान, अनमोल और आकिब - को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

2 दिन में 2 बार गैंगरेप

एसपी रामजी श्रीवास्तव ने इस मामले में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पहली बार में उन्होंने लड़की के अपहरण और डिप्टी जेलर पर केस दर्ज होने की जानकारी दी। शाम को उन्होंने बताया कि लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता के अनुसार, 29 अप्रैल की रात समीर खान ने उसे फोन किया, जिसे वह पहले से जानती थी, मिलने के बाद समीर उसे बाइक से चंदनिया के जंगल ले गया, जहां उसने रेप किया। फिर समीर ने छोटू मुसलमान को बुलाया, जिसने भी नाबालिग के साथ बलात्कार किया। 30 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे समीर और छोटू नाम के दो आरोपी लड़की को शहडोल रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए।

30 अप्रैल को फिर हुआ दुष्कर्म

लड़की स्टेशन पर ही बैठी रही। उसी शाम, 30 अप्रैल को, अनमोल नाम के एक व्यक्ति ने लड़की को फोन किया और उसे शहडोल की डेरी के पास बुलाया। जब लड़की वहां पहुंची, तो अनमोल उसे बाइक पर चंदनिया बैरियर के पास के इलाके में ले गया, जहां उसने बलात्कार किया। उसने अपने साथी आकिब को भी बुलाया, जिसने भी लड़की के साथ बलात्कार किया। दोनों फिर उसे रात 2 बजे उसके हॉस्टल के पास छोड़ गए।

जेलर होटल लेकर आया

पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि 30 अप्रैल की रात लगभग 3 बजे जब वह रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी बुढ़ार जेल के डिप्टी जेलर विकास सिंह ने उसे लिफ्ट दी और अपनी कार से एक होटल ले गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शक हुआ, तो उन्होंने तलाश करते हुए होटल पहुंचकर लड़की को बरामद किया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने जेलर विकास सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जेलर के भाई का दावा- झूठे केस में फंसा रही पुलिस

जेलर के बड़े भाई प्रकाश सिंह ने दावा किया कि उनके भाई को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके भाई की सगाई थी, जिसका कार्यक्रम होटल त्रिदेव में था। जिस कृष्णा होटल से लड़की मिली, वहां उनके सभी मेहमान और परिजन रुके थे। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि रात में जब महिला पुलिसकर्मी लड़की का बयान लेने होटल आई थी, तब भी लड़की ने अपहरण या दुष्कर्म का कोई आरोप नहीं लगाया था। उनके अनुसार, उनका भाई मेहमानों को छोड़कर होटल लौट रहा था, तभी उसे वह लड़की मिली जो परेशान थी और जबलपुर जाना चाहती थी। ट्रेन न होने के कारण वह रात कहीं रुकने की बात कर रही थी, इसलिए विकास उसे होटल ले गया क्योंकि वहां उनकी पहले से बुकिंग थी।

पुलिस ने क्या बताया

शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने गुरुवार दोपहर को बताया था कि कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी, तभी बुधवार की रात उन्हें एक लड़की सड़क पर जाती मिली। पुलिस वाहन में मौजूद कर्मचारियों ने उससे इतनी रात को बाहर निकलने का कारण पूछा, तो नाबालिग ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जा रही है। पुलिस ने उसे जाने दिया और अगले नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया कि एक लड़की स्टेशन की ओर आ रही है, उस पर नजर रखें ताकि वह सुरक्षित पहुंच सके। जब काफी समय बीत गया और लड़की अगले नाके तक नहीं पहुंची, तो पुलिसकर्मियों ने आपस में बात की और लड़की की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें...3 साल तक बनाया हवस का शिकार, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे पर रेप का केस दर्ज

जेलर के साथ सीसीटीवी में दिख रही नाबालिग

एसपी के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन जा रही थी, तो रास्ते में उसे आरोपी विकास सिंह मिला। उसने पूछा कि वह कहां जा रही है। लड़की ने रेलवे स्टेशन जाने की बात कही, तो जेलर विकास सिंह ने उसे छोड़ने की पेशकश की और अपनी कार में बैठा लिया। इस बीच, आरोपी नाबालिग लड़की को कृष्णा होटल ले गया। एसपी के अनुसार, पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें लड़की आगे-आगे और डिप्टी जेलर विकास सिंह पीछे-पीछे जाते दिख रहे हैं। नाबालिग का आरोप है कि उसे डरा-धमका कर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने पीड़िता के कहने पर गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा जेलर पर भी अपहरण के मामले में केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें...तीन नाबालिग पाकिस्तानी बच्चों की वतन वापसी पर बना असमंजस, गृह मंत्रालय से मांगे निर्देश

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

shahdol | shahdol police | MP News | जेलर पर लगे आरोप | नाबालिग का अपहरण और रेप | शहडोल पुलिस | नाबालिग से गैंगरेप

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • जेलर पर लगे आरोप
  • नाबालिग का अपहरण और रेप
  • shahdol
  • नाबालिग से गैंगरेप
  • शहडोल पुलिस
  • shahdol police
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती