स्कूल में पेंट घोटाले पर प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने की कार्रवाई

Rohit Sahu | Jul 06, 2025, 10:28 IST
Share
school paint
school paint

24 लीटर पेंट के लिए 443 मजदूर और 3.38 लाख का बिल घोटाला सामने आने पर शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई की है। शहडोल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है।

शहडोल जिले के ब्यौहारी ब्लॉक के दो स्कूलों में पेंटिंग घोटाला सामने आने के बाद अब विभाग नींद से जागा है। इन दो स्कूलों में पेंट कराने के लिए 24 लीटर पेंट खरीदा गया था। पेंट के काम के लिए स्कूल प्रिंसपल ने 443 मजदूर और 215 मिस्त्री कागजों में दिखाकर इनके पेमेंट कराने के नाम पर 3.38 लाख रुपए सरकारी खजाने से निकलवाए।

यह पूरा मामला जनसंरक्षण भत्ते के मरम्मत कार्य के अंतर्गत हुआ है। बिलों की कॉपी सामने आने के बाद विवाद गहराया। मामला शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप तक पहुंच गया। अब इस मामले में हाई स्कूल सकंदी के प्रिंसिपल सुग्रीव शुक्ला को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

जांच शुरू प्रिंसिपल सस्पेंड

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व आयुक्त लोक शिक्षण को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए थे। प्राथमिक जांच में प्राचार्य दोषी पाए गए, इसलिए सस्पेंड कर दिया गया।

सकंदी स्कूल में 4 लीटर पेंट के लिए 168 मजदूर लगे

सकंदी हाई स्कूल में 784 रुपए के 4 लीटर ऑयल पेंट पर 168 मजदूर और 65 मिस्त्री लगाए गए। इस कार्य के लिए 1 लाख 6,984 का भुगतान किया गया। यह आंकड़े खुद स्कूल से जारी बिल से सामने आए हैं, जिस पर प्राचार्य और DEO के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

400fa374-fce
400fa374-fce

निपानिया स्कूल में 20 लीटर पेंट पर 2.31 लाख खर्च

दूसरा मामला निपानिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां 20 लीटर पेंट खरीदा गया, जिसके एवज में 275 मजदूर और 150 मिस्त्री कार्यरत दिखाए गए। उन्हें 2 लाख 31 हजार 650 का भुगतान किया गया। रंगाई के इस काम में दरवाजे और खिड़कियों की पेंटिंग भी शामिल थे।

एक ही ठेकेदार, एक ही दिन बनाए बिल, दोनों पर सरकारी मुहर

इन दोनों स्कूलों के मरम्मत कार्य का ठेका सुधाकर कंस्ट्रक्शन नामक ठेकेदार को दिया गया। दिलचस्प बात ये है कि दोनों स्कूलों के बिल 5 मई को ही बनाए गए हैं, और दोनों पर स्कूल प्रिंसिपल और DEO के साइन के साथ सरकारी सील भी लगी हुई है।

यह भी पढ़ें...ई-टेंडर घोटाले में मुरैना के पीएचई इंजीनियर एसएल बाथम निलंबित, 27 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश

DEO ने दी सफाई

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए DEO फूल सिंह मारपाची ने कहा कि हमने जांच शुरू करवा दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि बिलों पर आपके हस्ताक्षर क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि जो बिल वायरल हुए हैं वो अधूरे हैं। बिलों का दूसरा हिस्सा मेरे पास है, जांच के कारण पूरा बिल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें...शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड, कागजों पर काम दिखाकर निकाले लाखों रुपए

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राव उदय प्रताप सिंह | MP News | Rao Uday Pratap Singh | मध्य प्रदेश | फर्जी बिल घोटाला

Tags:
  • MP News
  • शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल
  • Rao Uday Pratap Singh
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • फर्जी बिल घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा