मप्र में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती का इंतजार अब होगा खत्म, यह है नया अपडेट
Sanjay Gupta | Jul 22, 2025, 11:35 IST
MP SI and Constable Recruitment Updates mohan yadav dgp kailash makwana
8 साल बाद होने वाली सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सिपाही भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एसआई भर्ती की फाइल अप्रैल 2017 से अटकी हुई थी, लेकिन...
मध्य प्रदेश में 8 साल (साल 2017) के बाद होने वाली सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की फाइल अप्रैल माह से अटकी हुई है। ईएसबी ने इसकी परीक्षा कराने के लिए जुलाई-अगस्त में विंडो भी रखी थी लेकिन विज्ञापन ही नहीं निकला। लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर अब द सूत्र के पास जो पुख्ता जानकारी आई है, वह राहत देने वाली है।
जानकारी के अनुसार इस भर्ती विज्ञापन को लेकर दो-तीन तकनीकी मुद्दे उच्च स्तर पर थे। इसे लेकर लगातार चर्चा जारी थी, जिसमें एक मुद्दे को छोड़कर बाकी सभी निपट चुके हैं। एक मुद्दा रोजगार पंजीयन को लेकर जुड़ा है, जिस पर जल्द विधिक राय लेकर निपटाया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों ने ईएसबी को भी जानकारी दे दी है कि वह भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल बनाने और विंडो देखना शुरू कर दें।
खबर यह भी...ESB की पटवारी और सिपाही भर्ती में डील के साथ रावत, मीणा ग्रुप 5 और वर्ग टू की परीक्षा के लिए भी कर चुके थे डील
एसआई की भर्ती के लिए करीब 500 पदों की डिमांड यानी मांगपत्र मप्र शासन गृह विभाग से औपचारिक तौर पर कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को मिला है। यह भर्ती साल 2017 के बाद हो रही है और मप्र को नए युवा, सब इंस्पेक्टर मिलने जा रहे हैं।
इसके साथ ही मप्र शासन गृह विभाग ने 7500 पद की भर्ती भी ईएसबी को भेजी हुई है। इसका भी औपचारिक तौर पर डिमांड यानी मांगपत्र ईएसबी को मिल चुका है। हालांकि सिपाही की भर्ती बीच-बीच में होती रही है।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती कहां अटकी, कारण जानकर चौंक जाएंगे
इन भर्ती को लेकर खासकर एसआई की भर्ती आठ साल से नहीं होने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव काफी संजीदा थे और उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस पर काम होगा। सीएम के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी इस मामले में कुछ समय पहले ट्वीट कर कहा था कि जल्द ही एसआई और सिपाही के लिए भर्ती होगी। इसके बाद इसमें पुलिस मुख्यालय में तेजी से काम हुआ और रिक्त पदों की जानकारी निकाली गई। आखिरकार इसकी भर्ती के लिए डिमांड ईएसबी को भेज दी गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मप्र में सब इंस्पेक्टर की 500 भर्ती | सब इंस्पेक्टर की परीक्षा | सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा | mp constable bharti | आईपीएस कैलाश मकवाना | Mp latest news | cm mohan yadav news | पीएचक्यू एमपी
बन गई बात, जल्द मिलेगी खबर
शॉर्ट में समझें SI और सिपाही भर्ती का पूरा मामला
| |
इसी साल परीक्षा कराने की तैयारी
द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार एक और मुद्दा सुलझाने के बाद एसआई और सिपाही भर्ती परीक्षा को इसी साल कराने की तैयारी है। यह तय है कि इस परीक्षा को इसी साल 2025 में ही कराया जाएगा। पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) की तैयारी तो यह है कि जैसे ही परीक्षा होती है और रिजल्ट आता है तो तत्काल इसके लिए फिजिकल कराया जाए और पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही यानी अंतिम चयन तक अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाए। हालांकि यह भी है कि यह एक संभावित शेड्यूल और लक्ष्य बनाए गए हैं और इसी के अनुसार ईएसबी को काम करने के लिए कहा गया है।
एसआई भर्ती में 500 पद संभावित
सिपाही भर्ती में 7500 पद
खबर यह भी...मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती कहां अटकी, कारण जानकर चौंक जाएंगे
सीएम और डीजीपी की थी प्राथमिकता
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मप्र में सब इंस्पेक्टर की 500 भर्ती | सब इंस्पेक्टर की परीक्षा | सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा | mp constable bharti | आईपीएस कैलाश मकवाना | Mp latest news | cm mohan yadav news | पीएचक्यू एमपी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari