छात्राओं की साइकिल चोरी कर UP में बेचने वाले थे सिंगरौली प्रिंसिपल, FIR के बाद निलंबित

Sanjeet kumar dhurwey | Published:
Share
mp bicycles case
Photograph: (the sootr)

सिंगरौली के प्रभारी प्रिंसिपल जयकांत कुमार को 23 साइकिलें चुराकर उत्तर प्रदेश बेचने के प्रयास के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। FIR दर्ज करने के बाद जांच जारी है।

सिंगरौली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के प्रभारी प्रिंसिपल जयकांत कुमार को साइकिल चोरी और बेचने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023- 24 में सरकारी योजना के तहत मिलने वाली 23 साइकिलें चुराई थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए भेजने की कोशिश की।

इस मामले को लेकर पुलिस ने 8 जुलाई को उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था। जब वह छात्राओं को देने वाली साइकिल की चोरी कर मिनी ट्रक में लोड करा रहे थे। इस मामले में एफआईआर के बाद अब निलंबन की कार्रवाई की गई है। सिंगरौली कलेक्टर की अनुशंसा पर रीवा कमिश्नर बाबू सिंह जामोद ने आरोपी प्रभारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।

Singroli Principal suspended
Singroli Principal suspended


ये भी पढ़ें:

MP News: हायर सेकंडरी टीचर की पदवृद्धि के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारत ने किया पृथ्वी-II और अग्नि-I शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

साइकिल चोरी में था प्रिंसिपल का हाथ

साइकिल वितरण योजना मप्र के तहत एमपी सरकार 6वीं और 9वीं कक्षा के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए नि:शुल्क साइकिलें वितरित करती है। 2023 में खटाई स्कूल में कुल 134 साइकिलें दी गई थीं। इन साइकिल्स में से 23 गायब हो गईं। इनको प्रभारी प्रिंसिपल ने चोरी करके अपनी परिचित सीता देवी के घर में रखवा दी थीं।

5 पॉइंट्स में समझें साइकिल चोरी की पूरी खबर

साइकिल चोरी और बेचने का आरोप: सिंगरौली के खटाई स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल जयकांत कुमार को 2023-24 में 23 साइकिलें चुराने और उन्हें उत्तर प्रदेश बेचने के प्रयास में पकड़ा गया है।

साइकिल वितरण योजना में गड़बड़ी: मध्यप्रदेश सरकार 6वीं और 9वीं के छात्रों को नि:शुल्क साइकिलें देती है, लेकिन इनमें से 23 साइकिलें गायब हो गईं, जिन्हें जयकांत कुमार ने चोरी करवाई थी।

एफआईआर और कानूनी कार्रवाई: चितरंगी थाने में प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कदाचरण का मामला दर्ज किया गया है।

निलंबन की कार्रवाई: कलेक्टर सिंगरौली ने जयकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

साइकिल की कीमत: चुराई गई 23 साइकिलों की कुल कीमत 1 लाख 3 हजार 500 रुपए हैं, और इस मामले की जांच जारी है।



थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ क्यों हुई एफआईआर?

गायब की गई 23 साइकिल की कुल कीमत 1 लाख 3 हजार 500 रुपए है। चितरंगी थाने में प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचरण का मामला दर्ज किया गया है।

निलंबन के दौरान किसे मिलता है भत्ता?

कलेक्टर जिला सिंगरौली की अनुशंसा पर रीवा कमिश्नर के द्वारा जयकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिंगरौली में अटैच किया गया है। बता दें कि नियम के अनुसार हर निलंबित कर्मचारी को यह भत्ता दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:

डीजीटी से तय योग्यता के बिना प्रदेश में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती

रतलाम में मिड-डे मील में लापरवाही: प्रिंसिपल समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड

मप्र नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना क्या है?

मध्य प्रदेश में स्कूल चले हम अभियान के तहत कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। बच्चों के गांव में स्कूल न होने पर पढ़ाई छूट जाती थी। इसके समाधान के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना की शुरुआत की थी। यह योजना वर्ष 2004 में शुरू की गई थी।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बच्चों की पढ़ाई में परिवहन का अभाव बाधा न बने, इसके लिए इसकी शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से अपने गांव से दूर पढ़ने के लिए बच्चों को साइकिल वितरण की शुरुआत की गई।

शुरुआत में साइकिल की राशि 4 हजार 500 रुपए प्रदान किए गए थे। इसके बाद बच्चों को साइकिल वितरण की जाने लगी। यह साइकिल उन बच्चों को दी जाती है, जिनके घर से स्कूल कम से कम 1 किलोमीटर से ज्यादा दूर है या फिर दूसरे गांव में हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा
  • साइकिल वितरण योजना मप्र
  • सिंगरौली
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर