तेज आंधी और ओलावृष्टि ने मध्य प्रदेश में मचाई तबाही, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

Manish Kumar | Published:
Share
ruined crops in a field
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में मुरैना के अंबाह क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, बारिश, और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई। मुआवजे की मांग की जा रही है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला और मुरैना के अंबाह क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। करीब 50 गांवों में ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। जब किसान सुबह अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थीं।

वर्षा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां टूटकर खेतों में बिखर गईं। सरसों की फसल गीली हो गई, जिससे वह खराब हो गई। सब्जियों जैसे टमाटर, मेथी और धनिया का भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि एक दिन पहले तक फसलें लहलहा रही थीं, लेकिन अचानक ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया।

जयश्वर महादेव मेले में नुकसान

आंधी और ओलावृष्टि के कारण जयश्वर महादेव मेले में भी नुकसान हुआ। पंडाल उखड़ गए और दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। हवा के कारण कुछ दुकानों के पाइप गिरने से लोग घायल हो गए।

यह खबर भी पढ़ें... एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत!

घायलों का इलाज मोबाइल की रोशनी में

आंधी के कारण 12 से अधिक लोग घायल हुए। बिजली गुल हो जाने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में घायलों का इलाज करना पड़ा। 8 घायलों को अंबाह से जिला अस्पताल भेजा गया।

यह खबर भी पढ़ें... पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आने से पहले जान लें ये बातें, वरना रुक जाएगा पैसा

मुआवजे की मांग

फसलें बर्बाद होने के बाद किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के कारण खेती की लागत भी निकालना मुश्किल हो गया है। किसान चाहते हैं कि प्रशासन प्रभावित इलाकों का सर्वे कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करें।

यह खबर भी पढ़ें... गेहूं समर्थन मूल्य: एमपी में किसानों के लिए जरूरी खबर, इतने तारीख तक करा लें पंजीयन

✅ मुरैना में आंधी और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मुरैना के अंबाह क्षेत्र में 50 से अधिक गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं।

✅ किसानों की गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलें हुईं नष्ट: ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां टूटकर बिखर गईं और सरसों की फसल गीली होकर खराब हो गई।

✅ जयश्वर महादेव मेले में भी नुकसान: आंधी और ओलावृष्टि से पंडाल उखड़ गए और दुकानदारों को नुकसान हुआ, कुछ लोग घायल भी हुए।

✅ घायलों का इलाज मोबाइल की रोशनी में: बिजली गुल होने के कारण 12 से अधिक घायलों का इलाज डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में किया, 8 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

✅ किसानों की मुआवजे की मांग: फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों ने मुआवजे की मांग की है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की अपील की।

यह खबर भी पढ़ें... मालवा की फसलों पर नीलगायों का संकट, विधानसभा में विधायकों ने सुनाया किसानों का दुखड़ा



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • फसल बर्बाद
  • किसान
  • Thunderstorm
  • thunderstorm in MP
  • mp news hindi
  • आंधी
  • ओलावृष्टि
  • ओलावृष्टि से नुकसान
  • मप्र में ओलावृष्टि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर