होनहार बच्चों को सुपर-100 योजना के तहत जेईई-नीट की फ्री में तैयारी करने का मौका
Reena Sharma Vijayvargiya | May 16, 2025, 14:49 IST
The sootr
राज्य शिक्षा विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट की मुफ्त तैयारी के लिए एक नई परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान किया है। इस बदलाव से लगभग 300 प्रतिभाशाली छात्र लाभान्वित होंगे और वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।
MP News : मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 10वीं पास कर चुके 300 होनहार बच्चों को अब सुपर-100 योजना के तहत जेईई और नीट की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी। योजना में अब तक केवल 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही चयनित होते थे, लेकिन इस बार बोर्ड में कम अंक लाने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। राज्य शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर एक अलग परीक्षा का प्रावधान किया है, जिससे अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की मेरिट सूची में पहले 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र ही सुपर-100 योजना में शामिल होते थे। इस योजना के तहत भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ठ उमावि और इंदौर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हाराश्रम में जेईई और नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग प्रदान की जाती है।
खबर यह भी : नीट क्वालीफाइड छात्रों को दो साल से नहीं मिले 30 लाख रुपए
इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर केवल मेरिट से चयन नहीं होगा। एक अलग परीक्षा आयोजित कर इस योजना के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। इस बदलाव से वे छात्र भी योजना का हिस्सा बन सकेंगे जिनके अंक 70 प्रतिशत से कम हैं।
खबर यह भी :NEET UG 2025 : नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड के संचालक पीआर तिवारी ने बताया कि चयन परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी। इस कदम से योजना में छात्रों की संख्या बढ़ेगी और अधिक छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रवेश के लिए मजबूत तैयारी कर सकेंगे।
खबर यह भी : India's Top Engineering Colleges: यहां मिलेगा जेईई मेन के बिना बीटेक में एडमिशन
इस वर्ष लगभग 8 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4.29 लाख छात्र प्रथम श्रेणी में सफल रहे। भोपाल और इंदौर के दो प्रमुख सरकारी स्कूलों में इन होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है।
खबर यह भी : JEE Mains 2025 City Slip : जेईई ने सिटी इंटिमेशन स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यह कोचिंग न केवल जेईई और नीट के लिए है, बल्कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए भी उपलब्ध है। इस योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्र प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें।
सुपर-100 योजना का विस्तार और चयन प्रक्रिया में बदलाव
खबर यह भी : नीट क्वालीफाइड छात्रों को दो साल से नहीं मिले 30 लाख रुपए
छात्र भी योजना का हिस्सा बन सकेंगे
खबर यह भी :NEET UG 2025 : नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
छात्रों की संख्या बढ़ेगी
खबर यह भी : India's Top Engineering Colleges: यहां मिलेगा जेईई मेन के बिना बीटेक में एडमिशन
पहली श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या
खबर यह भी : JEE Mains 2025 City Slip : जेईई ने सिटी इंटिमेशन स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यह कोचिंग न केवल जेईई और नीट के लिए है, बल्कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए भी उपलब्ध है। इस योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्र प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA