सुपर 5000 योजना, 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानें पूरी प्रोसेस
Vikram Jain | Jan 24, 2025, 19:44 IST
MP Super 5000 scheme for 10th 12th pass students
मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याण संबल योजना के तहत 'सुपर 5000' योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सहायता राशि दी जाएगी। जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ।
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने जन कल्याण संबल योजना के तहत 'सुपर 5000' योजना शुरू की है। इस योजना में राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 5000 छात्रों को 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उनकी पढ़ाई में मदद करना है। यह सहायता राशि एक ही बार में उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। यह योजना मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलती है और उनका भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया होती है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित बिंदू का पालन करें।
छात्र को आवेदन करने के लिए अपनी परीक्षा पास किए साल के अगले साल में 31 मार्च तक आवेदन करना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आपने 2025 में परीक्षा पास की है, तो आप इस योजना के लिए 31 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में कोई गलती सुधारने और सत्यापन की अंतिम तिथि सरकारी वेबसाइट (https://labour.mp.gov.in/) पर दी जाती है, जहां छात्र और स्कूल से जुड़े व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है और राज्य सरकार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को एक समान अवसर मिले।
JEE Main 2025 Exam: हॉल टिकट जारी, 22 से 30 जनवरी तक होगी परीक्षा
CISF में 10वीं पास के लिए 1124 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
- निवास: छात्र का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ हो या उसके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों।
- माता-पिता का रोजगार: माता-पिता में से कोई एक असंगठित क्षेत्र में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) मजदूर होना चाहिए।
- शिक्षा: छात्र ने 10वीं/12वीं की पढ़ाई मध्य प्रदेश के किसी सरकारी स्कूल से की हो और वह राज्य की मेरिट सूची में टॉप 5000 छात्रों में स्थान प्राप्त कर चुका हो।
- आयु सीमा: माता-पिता में से कोई एक निर्माण श्रमिक है तो उसकी आयु 18 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट
आवेदन की प्रक्रिया
- छात्र को अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक या जिला श्रम विभाग से संपर्क करना होगा।
- वहां से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र को सही तरीके से भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके जमा कर दें।
आवेदन की समय सीमा
गलतियों का सुधार और सत्यापन
JEE Main 2025 Exam: हॉल टिकट जारी, 22 से 30 जनवरी तक होगी परीक्षा
CISF में 10वीं पास के लिए 1124 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari