4 वर्ष बाद भी अधूरी पड़ताल! पोषण आहार घोटाले में कार्रवाई की रफ्तार पर उठे नए सवाल
Ramanand Tiwari | Jul 23, 2026, 11:26 IST
पोषण आहार घोटाला
मध्य प्रदेश के चर्चित टेक-होम राशन (पोषण आहार) मामले में चार वर्ष बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। विधानसभा में सरकार ने स्वीकार किया कि कई अधिकारियों पर कार्रवाई अब भी अधूरी है। ऐसे में अब कई सवाल उठ रहा है...
समझें क्या है पूरा मामला...
- 2022 की सीएजी रिपोर्ट में
टेक होम राशन योजना में अनियमितताएं सामने आई थीं। - 62 अधिकारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी किए गए थे।
- केवल 37 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो सकी।
- 73 अधिकारियों पर अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई का दावा है।
- कई मामलों में जांच पूरी, लेकिन अंतिम फैसला अब भी लंबित है।
- लोकायुक्त संगठन भी मामले की समानांतर जांच कर रहा है।
- विपक्ष ने जांच की धीमी रफ्तार पर सरकार को घेरा है।
सीएजी की रिपोर्ट आई, लेकिन कार्रवाई अब भी अधूरी
62 नोटिस, लेकिन जांच केवल 37 अधिकारियों तक
73 अधिकारियों पर कार्रवाई का दावा, फिर भी कई फाइलें अटकी
स्थिति यह है कि-
- 10 मामलों का निस्तारण हो चुका है।
- 6 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन अंतिम आदेश लंबित है।
- 8 अधिकारियों की फाइलें शासन के पास विचाराधीन हैं।
- 13 मामलों में विभागीय जांच अब भी जारी है।
लोकायुक्त की जांच भी जारी, 31 अगस्त पर नजर
सरकार ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होंगी। इससे पहले व्यस्तता के कारण उनके उपस्थित न होने की जानकारी दी गई थी। लोकायुक्त संगठन उन्हें पहले भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है।
सबसे बड़ा सवाल: जवाबदेही तय होने में इतनी देरी क्यों?
जब तक लंबित जांच पूरी नहीं होती और दोष सिद्ध नहीं होते, तब तक इस बहुचर्चित मामले पर सवाल बने रहने की संभावना है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में 800 करोड़ का पोषण आहार घोटाला, लोकायुक्त ने अफसरों को किया तलब
सत्तू पैकेट में मिले मरे हुए सांप, आंगनवाड़ी से बच्ची को मिला था पोषण आहार
300 करोड़ के घाटे में डूबे एमपी के पोषण आहार प्लांट, सप्लायरों ने रोका राशन
एमपी में कुपोषण: मंत्री ने माना, 33% बच्चों में वजन कम, आठ साल से नहीं बढ़ी पोषण आहार की दर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava