MP के इन टाइगर रिजर्व में मनाएं नए साल का जश्न, ऐसे बुक करें सीटें

Siddhi Tamrakar | Dec 30, 2024, 15:17 IST
Share
tiger happy news year
tiger happy news year

नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख टाइगर रिजर्व की सीटें तेजी से बुक हो रही हैं। वीकेंड न होने के बावजूद पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व में अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पहले से ही बुकिंग कर ली है।

नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख Tiger Reserve के कोर एरिया की सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। वीकेंड न होने के बावजूद पर्यटकों ने Tiger Reserve में अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पहले से ही बुकिंग कर ली है। हालांकि, बफर एरिया में अब भी कई सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बुक किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश के Tiger Reserve

प्रदेश में कुल 6 पुराने और 3 नए टाइगर रिजर्व हैं:

  • पुराने टाइगर रिजर्व: सतपुड़ा Tiger Reserve (एसटीआर), पेंच, संजय डुबरी, कान्हा, पन्ना और बांधवगढ़
  • नए टाइगर रिजर्व: रातापानी, माधौपुर और नौरादेही
इन Tiger Reserve में पर्यटक बाघ, हाथी और दूसरे वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव ले रहे हैं और न्यू ईयर भी पार्क के अंदर ही सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं।

यहां सीटें खाली

सभी प्रमुख Tiger Reserve के कोर एरिया की सीट्स पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं, लेकिन बफर एरिया में अभी भी कुछ सीटें खाली हैं। पर्यटक इन सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

कोर एरिया के चूरना, मढ़ई और पचमढ़ी गेट की सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं, लेकिन बफर एरिया में 4 से 12 सीटें अभी भी खाली हैं। यदि आप जल्दी बुकिंग करते हैं तो आप आराम से Tiger Reserveका लुत्फ उठा सकते हैं।सतपुड़ा में करीब 60 टाईगर हैं।

  • पेंच नेशनल पार्क

मुसाफ़िर हूँ यारो... ( Musafir Hoon Yaaro ...): चलिए मेरे साथ पेंच राष्ट्रीय  उद्यान में.. A visit to Pench National Park, Sillari Gate
मुसाफ़िर हूँ यारो... ( Musafir Hoon Yaaro ...): चलिए मेरे साथ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में.. A visit to Pench National Park, Sillari Gate

पेंच पार्क में कोर जोन के गेटों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहीं बफर जोन के गेटों में कुछ सीटें खाली हैं।

  • कान्हा टाइगर रिजर्व

Kanha Tiger Reserve : मंडला में कान्हा टाईगर रिजर्व में इंटरनेशनल वाइल्ड  लाइफ कान्फ्रेंन्स 27 से - International Wildlife Conference at Kanha Tiger  Reserve in Mandla from 27
Kanha Tiger Reserve : मंडला में कान्हा टाईगर रिजर्व में इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ कान्फ्रेंन्स 27 से - International Wildlife Conference at Kanha Tiger Reserve in Mandla from 27

कान्हा के कोर जोन के गेट्स, जैसे कान्हा, किसली, मुक्की और सरही, फुल हो चुके हैं। बफर जोन में 2 से 14 सीटें उपलब्ध हैं। कान्हा में 100 से अधिक बाघ हैं।

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

MP News : वन विहार में दहाड़ेंगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 'वनराज', दो बाघों  को किया गया रवाना | MP News: 'Vanraj' of Bandhavgarh Tiger Reserve will  roar in Van Vihar, two
MP News : वन विहार में दहाड़ेंगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 'वनराज', दो बाघों को किया गया रवाना | MP News: 'Vanraj' of Bandhavgarh Tiger Reserve will roar in Van Vihar, two

बांधवगढ़ के कोर एरिया के गेटों में सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। जोहिला गेट पर कुछ सीटें खाली हैं। यहां 110 से ज्यादा टाईगर हैं।

  • संजय डुबरी टाइगर रिजर्व

natureindiatours – Page 7 – Nature India
natureindiatours – Page 7 – Nature India

संजय डुबरी में कोर और बफर दोनों जोन में कई सीटें अभी भी खाली हैं। आप ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से इन गेट्स पर एंट्री कर सकते हैं।

  • पन्ना टाइगर रिजर्व

Panna Tiger Reserve Doors Open on October 1 and increase in number of  tourists from two years | Hindi News,पर्यटकों से गुलजार होगा पन्ना टाइगर  रिजर्व, आएंगे रिकॉर्ड सैलानी, 1 अक्टूबर से
Panna Tiger Reserve Doors Open on October 1 and increase in number of tourists from two years | Hindi News,पर्यटकों से गुलजार होगा पन्ना टाइगर रिजर्व, आएंगे रिकॉर्ड सैलानी, 1 अक्टूबर से

पन्ना के हिनोता और मंडला गेट्स की सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं, लेकिन बफर जोन के अकोला और जिन्ना गेट्स से एंट्री पा सकते हैं।

बुकिंग के लिए फीस

Tiger Reserve के कोर एरिया में 6 लोगों के लिए परमिट फीस 2 हजार 400 रुपए है (400 रुपए प्रति व्यक्ति)। बफर जोन में 6 लोगों के लिए सफारी फीस 1 हजार 200 रुपए (200 रुपए प्रति व्यक्ति) है। प्रीमियम डेट्स पर फीस 600 रुपए तक बढ़ सकती है।

ऐसे करें बुकिंग:

  • www.mponline.gov.inपर जाएं और 'राष्ट्रीय उद्यान' पर क्लिक करें।
  • दिन के हिसाब से बुकिंग करें।
  • बुकिंग ट्रेवल एजेंट या एमपी ऑनलाइन से भी कराई जा सकती है।
  • आप सिंगल टिकट या पूरी गाड़ी की बुकिंग भी कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन बुकिंग नहीं है, लेकिन कैंसिल हुई सीटों पर गेट पर ऑनसाइट बुकिंग संभव है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • मध्य प्रदेश
  • Kanha National Park
  • एमपी टाइगर रिजर्व
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • न्यू ईयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा