MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | May 10, 2026, 21:06 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, तबादला नीति 2026: MP में सरकारी अफसरों के तबादलों से जल्द हटेगा बैन; एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 13 मई को आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

तबादला नीति 2026: MP में सरकारी अफसरों के तबादलों से जल्द हटेगा बैन, जानें ट्रांसफर का नई नीति

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए जल्द ही तबादला नीति 2026 लागू हो सकती है। इसे देखते हुए लोक अभियोजन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने उन अफसरों की पहचान शुरू कर दी है, जो एक ही जगह पर तीन साल से तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के तीन युवकों ने ISI को भेजी थी तस्वीर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को उड़ाने की योजना बनाने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी स्पेशल सेल द्वारा की गई है। इन युवकों का नाम अनमोल राय (24), राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) है। ये तीनों मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित ढाबा और हरियाणा के सैन्य कैंप को उड़ाने की योजना बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई बयार आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की सौगातें दीं। 1763 करोड़ रुपए से 2117 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिनसे गांव-गांव तक विकास का रास्ता खुलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में हजारों प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव से बाहर, खर्च का ब्यौरा न देने पर आयोग की कार्रवाई

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेने वाले लगभग तीन हजार 500 प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया है। ये वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने चुनाव के बाद अपने खर्च का पूरा हिसाब आयोग को नहीं सौंपा था। इस कारण अब ये 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

13 मई को आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान हो गया है। सीएम 13 मई को नरसिंहपुर के गोटेगांव पहुंचेंगे। जहां से वे बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार का आदेश बेअसर, एमपी में सोलर पैनल पर शुल्क खत्म, फिर भी वसूली जारी

मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 17 अप्रैल को एक अहम आदेश जारी किया था। इसमें छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क खत्म कर दिया गया था। साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क, मीटर जांच शुल्क और इंस्टालेशन-कमीशनिंग शुल्क को पूरी तरह खत्म कर दिया था। भौतिक अनुबंधों की जगह डिजिटल एग्रीमेंट लागू करने का निर्देश भी दिया गया था। हैरानी की बात है कि 21 दिन बीत जाने के बाद भी अवैध वसूली जारी है। राज्य की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने न तो अपना अलग आदेश जारी किया और न ही वसूली रोकी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में भारत-ऑस्ट्रेलिया हॉकी सीरीज: MP अकादमी के 10 खिलाड़ी चुने

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए मध्य प्रदेश हॉकी एकडेमी के कुल 10 खिलाड़ियों को भारतीय पुरुष और महिला टीमों में जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन का चिंतामन गणेश मंदिर बना ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन, तीन हजार में हो रही शादी

मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर सिर्फ महाकाल ज्योतिर्लिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अब एक बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जा रहा है। यहां देशभर से युवक-युवतियां चिंतामन गणेश मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। लोग मानते हैं कि भगवान गणेश की साक्षी में हुआ विवाह जीवन को सुख और समृद्धि से भर देता है। इसके अलावा यहां शादी के खर्चे भी काफी कम होते हैं। धार्मिक माहौल में विवाह की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंक करना होगा जरूरी, नहीं तो बंद होगा राशन

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश सरकार ने राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग और e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इन बदलावों से फर्जी राशन कार्ड और कालाबाजारी को रोकने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

21 लाख का दान मिला तो महंत और पुजारी में चल गई लाठियां, 5 घायल

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां करेरा के प्रसिद्ध बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में शनिवार रात जमकर हिंसा हुई। धर्म और आस्था के इस केंद्र में भक्ति के बजाय लाठियां चलीं। इस विवाद में महंत और पुजारी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मंदिर परिसर में हुई इस मारपीट में पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • ISI
  • राशन कार्ड
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • तबादला नीति
  • गैस सिलेंडर बुकिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच