MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: एमपी में राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव

Sandeep Kumar | May 22, 2026, 22:09 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी में राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव,ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह को बचाने मीडिया से भिड़े वकील,MP में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में कोर्ट परिसर बना रणभूमि: आरोपी समर्थ को बचाने मीडिया से भिड़े वकील

ट्विशा आत्महत्या मामले में 30 हजार के इनामी आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट पहुंचा। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी हंगामा मच गया। आरोपी को बचाने के आरोप में अधिवक्ताओं पर मीडिया और पीड़िता पक्ष के वकील से धक्कामुक्की का आरोप लगा। देर शाम तक पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर पाई। कोर्ट परिसर में पूरा घटनाक्रम न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, नीट और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में जुटे यूथ

मध्य प्रदेश की राजनीति में अब एक अनोखे दल की एंट्री हुई है। इसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रखा गया है। भोपाल में इस पार्टी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे मयंक ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान नीट परीक्षा और नर्सिंग घोटाले से पीड़ित युवा भी वहां थे। मयंक ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं है। यह आज के जेन-जी (Gen-Z) युवाओं का एक बड़ा आंदोलन है। यह मंच किसी खास नेता या पार्टी के विरोध के लिए नहीं है। यह उस सुस्त सिस्टम के खिलाफ है, जिसने युवाओं का भरोसा तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राज्यसभा की 3 सीटें और दतिया उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने तेज की रणनीति

मध्य प्रदेश की राजनीति में अचानक चुनावी तापमान बढ़ गया है। राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव और दतिया विधानसभा उपचुनाव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की रणनीतिक हलचल तेज कर दी है। अब चुनाव आयोग ने भी तस्वीर साफ कर दी है। निर्वाचन आयोग ने 18 जून 2026 को राज्यसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है। मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। MP में तीन सीटों पर चुनाव होना है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के जॉर्ज कुरियन व सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डेली कॉलेज बोर्ड में कंट्रोल के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाईकोर्ट रिटायर जस्टिस, AAG सदस्य नियुक्त

डेली कॉलेज के नए संविधान के तहत बोर्ड में अब 10 सदस्य हैं। इसमें दो सदस्य मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त होते हैं। डेली कॉलेज बीते कुछ समय से लगातार विवादों में हैं और हाईकोर्ट में केस भी लगातार लग रहे हैं। इसे देखते हुए सीएम मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सुभाष राव काकड़े और एएजी इंदौर राहुल सेठी को पांच साल के लिए सदस्य नियुक्त किया है। वह बोर्ड में शासन के प्रतिनिधि तौर पर काम करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के सरकारी स्कूलों में QR कोड से पढ़ाई, कटनी बना राज्य का पहला जिला

मध्य प्रदेश के कटनी जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में कमाल कर दिया है। यहां के सरकारी स्कूलों में तकनीक की मदद से पढ़ाई को बहुत आसान बनाया गया है। अब ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा बहुत आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए जिला शिक्षा संस्थान ने एक खास डिजिटल मॉडल तैयार किया है। इस नई योजना के तहत स्कूलों में रखे स्मार्ट बोर्ड का पूरा उपयोग किया जाएगा। धूल खा रहे इन बोर्ड्स से अब बच्चे हर दिन कुछ नया सीखेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB के SI रिजल्ट में 87-13 फीसदी शिफ्टिंग पर डायरेक्टर बोले हम सही, उम्मीदवार कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा सब इंस्पेक्टर (एसआई)-सूबेदार के 500 पदों की भर्ती का मेन्स रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था। इस रिजल्ट को लेकर कई उम्मीदवार निराश हैं, क्योंकि उन्हें 87 फीसदी कैटेगरी से शिफ्ट करके 13 फीसदी में कर दिया गया है। यानी इनका अंतिम रिजल्ट जारी नहीं होगा। ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 60 से ज्यादा है। अब उम्मीदवार इसे GAD (General Administration Department) के 29 सितंबर 2022 को जारी सर्कुलर का उल्लंघन बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीनियर का फोन न उठाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, लगाया 10 हजार का जुर्माना

भोपाल पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी पर कामकाज में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर एक्शन हुआ है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई संजय सोनी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया है। इतना ही नहीं पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे भविष्य में अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, 20 विभागों के अफसर के संभालेंगे कमान, ऐसे करेगा काम

एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश के व्यापारियों और कारोबार जगत के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। इस बोर्ड को बनाने का सबसे बड़ा मकसद राज्य के व्यापारियों का कल्याण सुनिश्चित करना और मध्य प्रदेश से होने वाले निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज कराना है। यह बोर्ड केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जमीन पर काम करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विभागों की समीक्षा बैठक में सख्त नजर आए सीएम मोहन, दो पीएस की खिंचाई, बोले जवाबदेही तय होना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार 21 मई को मंत्रालय में पांच विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने खराब तैयारी और अधूरी जानकारी पर सख्त रवैया दिखाया। दो वरिष्ठ अधिकारियों को सीएम की नाराजगी झेलना पड़ी। सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि परिणाम जमीन पर दिखने चाहिए। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पोस्टिंग से नाखुश एमपी के तीन आईएएस अधिकारियों ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: 2010 बैच के आईएएस अभिजीत अग्रवाल फिलहाल मार्केड (Markfed - Madhya Pradesh State Cooperative Marketing Federation) के एमडी यानी प्रबंध संचालक पद पर हैं। उनके साथ 2011 बैच के मोहित बुंदस भी इस दौड़ में शामिल हैं। आईएएस मोहित बुंदस के पास फिलहाल कमिश्नर सेरीकल्चर यानी रेशम उत्पादन विभाग की जिम्मेदारी है। तीसरे अफसर IAS सौरभ कुमार सुमन भी 2011 बैच के आईएएस हैं। उनके पास पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आयुक्त का पद है। तीनों अधिकारियों का मानना है कि उन्हें बेहतर और अहम पद मिलने चाहिए था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • ESB
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती