MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: आरक्षक भर्ती घोटाला: 12 सॉल्वर गिरफ्तार

Sandeep Kumar | May 27, 2026, 22:06 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट के जज बने चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, आरक्षक भर्ती घोटाला: 12 सॉल्वर गिरफ्तार, सतना में थैलेसीमिया के बच्चों को चढ़ा दिया HIV ब्लड, निशाने पर महापौर, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा बने सुप्रीम कोर्ट के जज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा अब सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश कर दी है। द सूत्र की खबर पर लगी मुहर। 22 और 27 मई 2026 की कॉलेजियम की बैठक में पांच नामों की सिफारिश की गई। इनमें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा का नाम भी शामिल है। जस्टिस संजीव सचदेवा मूल रूप से दिल्ली हाई कोर्ट से रहे हैं। बाद में उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब उन्हें देश की सर्वोच्च अदालत में जज बनाने की सिफारिश की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरक्षक भर्ती घोटाला: 12 सॉल्वर गिरफ्तार, 2 को क्लीनचिट, मास्टरमाइंड फरार

19 नवंबर 2024 को मुरैना जिले की पुलिस लाइन में नव आरक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) की प्रक्रिया चल रही थी। एसआई (Sub-Inspector) मनोज यादव दस्तावेज जांच रहे थे। तभी अभ्यर्थी दुर्गेश जाटव के कागजात सामने आए। फोटो और असली चेहरे में साफ फर्क दिखा। जब बायोमेट्रिक (Biometric) फिंगरप्रिंट मिलाए गए तो वह भी मेल नहीं खाए। शक यकीन में बदल गया। कोतवाली पुलिस ने उसे थाने बुलाया और पूछताछ शुरू हुई। असलियत सामने आई तो सभी दंग रह गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्विशा शर्मा मर्डर केस : गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सरकार का विरोध

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में तीखी बहसें और संवेदनशील मुद्दे उठाए गए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सामान्य जमानत का नहीं बल्कि नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत और गंभीर दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि वे जमानत रद्द करने की मांग नहीं कर रहे। उनका कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह अग्रिम जमानत दी ही नहीं जानी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी का हर एक व्यक्ति कर्जदार, सभी पर 50 हजार से ज्यादा का उधार, जानें कैसे

19 नवंबर 2024 को मुरैना जिले की पुलिस लाइन में नव आरक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) की प्रक्रिया चल रही थी। एसआई (Sub-Inspector) मनोज यादव दस्तावेज जांच रहे थे। तभी अभ्यर्थी दुर्गेश जाटव के कागजात सामने आए। फोटो और असली चेहरे में साफ फर्क दिखा। जब बायोमेट्रिक (Biometric) फिंगरप्रिंट मिलाए गए तो वह भी मेल नहीं खाए। शक यकीन में बदल गया। कोतवाली पुलिस ने उसे थाने बुलाया और पूछताछ शुरू हुई। असलियत सामने आई तो सभी दंग रह गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक

इंदौर के जलसंकट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव संजीदा हैं। भोपाल से ही निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बैठक लेकर सभी जगह कलेक्टर को मॉनिटरिंग के लिए कहा है। लेकिन इंदौर में बीजेपी नेता एक बार फिर गायब हैं। कांग्रेस थोड़ा मैदान पकड़ रही है और दस दिन में दो बार बड़ा प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं पार्षद सड़कों पर उतर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल के कई इलाकों का पानी जहरीला, महापौर मालती राय बोली-लोगों को RO की जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा के सामने नगर निगम के फिल्टर प्लांट का मंगलवार, 26 मई को भोपाल महापौर मालती राय ने निरीक्षण किया था। इस दौरान बड़ा तालाब से आए पानी को फिल्टर प्लांट में कैसे साफ किया जाता है? इसकी पूरी प्रक्रिया भी देखी। महापौर राय ने पानी की लेबोटरी में टेस्टिंग भी कराई। फिर इसे क्लीन चिट भी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सतना में थैलेसीमिया के बच्चों को चढ़ा दिया HIV ब्लड, 41 डोनर्स के फोन बंद

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर आई है। यहां थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 5 बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया है। यह बेहद गंभीर घटना पिछले साल दिसंबर 2025 में घटित हुई थी। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। अब इस जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स: एक लीटर पर इतनी है सरकार की कमाई, आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश सरकार (मोहन सरकार) की पेट्रोल-डीजल से कमाई चौंकाने वाली है। देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट लेने वाले राज्यों में से एक एमपी भी है। पड़ोसी राज्यों में मध्यप्रदेश की तुलना में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। प्रदेश सरकार की पेट्रोल और डीजल की बिक्री से सालाना कमाई लगभग 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। यानी कि हर दिन तकरीबन 44 करोड़ रुपए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PSC देकर पत्नी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पोस्टिंग के लिए पति से मांगी 4 लाख की रिश्वत, लोकायुक्त में ट्रैप

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: लोकायुक्त इंदौर ने बुधवार को मंडलेशर महाविद्यालय जिला खरगोन के असिस्टेंट प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी को रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि उसके द्वारा हाल ही में पीएससी से चयनित हुई असिस्टेंट प्रोफेसर उर्मिला वास्केल से पोस्टिंग के लिए 4 लाख मांगे गए। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी राजेश सहाय द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल की बिगड़ती हवा पर एनजीटी सख्त: सर्दी से पहले विंटर प्लान बनाने का आदेश

एमपी टॉप न्यूज: राजधानी भोपाल की हवा लगातार खराब होती जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) कई बार 336 तक पहुंच गया। एनजीटी ने मध्यप्रदेश सरकार और भोपाल नगर निगम को चेतावनी दी है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि सर्दियों से पहले तैयार नहीं हुए तो हालात खतरनाक होंगे। विशेषज्ञों ने पीएम 2.5 और धूल के महीन कणों को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • PSC
  • मध्य प्रदेश
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग