/sootr/media/media_files/2026/03/03/mp-top-news-22-2026-03-03-20-39-47.jpg)
Photograph: (the sootr)
एमपी टॉप न्यूज,
एमपी आईएएस ट्रांसफर: 2017 बैच के आईएएस की मनेगी दीवाली तो इन कलेक्टरों की दूसरे जिलों में होली
मप्र में जल्द ही जनगणना कार्य शुरू होना है। यह बड़ा और संवेदनशील प्रशासनिक अभियान होगा। सरकार चाहती है कि गिनती शुरू होने से पहले जिलों में स्थिर टीम बैठ जाए। इसी कारण कलेक्टरों और सीनियर अफसरों की पोस्टिंग जल्दी तय करने का दबाव है।
नई पोस्टिंग से सरकार यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रदर्शन पर ही अगली जिम्मेदारी तय होगी। इसे 2026 के लिए प्रशासनिक reset की तरह देखा जा रहा है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर नगर निगम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भेजी गलत जानकारी, डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड
इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गलत आंकड़े दिए। मामला बढ़ने पर डिप्टी कमिश्नर समेत कई सस्पेंड हुए। क्या यह कोई गहरी साजिश है?..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विदिशा में फर्जी कंपनी बनाकर लूटे करोड़ों, 25 राज्यों तक फैले जालसाजी के तार
साइबर अपराधियों ने अब मध्य प्रदेश के विदिशा को ठगी का नया केंद्र बना दिया है। अपराधियों ने एक फर्जी कंपनी के नाम पर म्यूल अकाउंट्स* के जरिए करोड़ों रुपए का खेल खेला। जब तक बैंक और पुलिस इस मामले को समझ पाते इससे पहले ही अपराधियों ने करोड़ों की रकम पार कर ली थी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में अब मंत्री लिखेंगे कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट, 7 दिन में देनी होगी जानकारी
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की CR रिपोर्ट को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब, जिन कर्मचारियों का काम मंत्रालय में मंत्री स्थापना में हो रहा है, उनकी CR रिपोर्ट संबंधित मंत्री खुद लिखेंगे।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
RTE एडमिशन 2026-27: एमपी के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना होगा सच, नहीं लगेगा एक भी रुपए
मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में अब निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत जरूरतमंद बच्चों को फ्री में एडमिशन मिलेगा।
अगर आप इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, जिहादी कहने वालों पर कार्रवाई की मांग
भोपाल के मिसरोद इलाके में एक मामूली कार विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है। 25 फरवरी को साध्वी रंजना दीदी की गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर एक विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। साध्वी पक्ष ने मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आईएएस रोहित सिसोनिया का निलंबन एक महीने बढ़ा, यह है वजह
इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों के बाद आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को निलंबित कर दिया गया था। अब उनका निलंबन एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, क्योंकि..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विश्व प्रसिद्ध मंदिर से अधिकारी की चप्पल चोरी, पटवारी ने खंगाले CCTV, अब FIR के लिए SP को पत्र
आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने पर प्रशासनिक हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अब एफआईआर के लिए एसपी को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़-राजस्थान के बाद अब एमपी में भी RSS पर बनी फिल्म शतक टैक्स फ्री
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने हिंदी फिल्म शतक को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। ये जानकारी सीएम मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये फिल्म नेशनल सर्विस और वैल्यूज को बढ़ावा देती है। फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ग्लोरियस ट्रेडिशन को जीवंत करती है। सीएम के मुताबिक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us