MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Feb 04, 2026, 21:09 IST
mp top news
नमस्कार, CM मोहन यादव डीजीपी से नाराज; SAF की छठी बटालियन में 3.5 करोड़ का घोटाला, इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को जमानत। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी को कठघरे में खड़ा करने की पूरी तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस का फोकस बीजेपी के तीन बड़े चेहरों पर रहेगा। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री विजय शाह शामिल हैं। इन तीनों मंत्रियों को लेकर कांग्रेस आक्रामक मूड में है। हर मोर्चे पर सवाल दागने की तैयारी है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश में सिस्टम की परतें खोल देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। मामला नया नहीं है, लेकिन जिस तरह से अब यह सामने आया है, उससे गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय (PHQ) आमने-सामने आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव डीजीपी कैलाश मकवाना और पीएचक्यू के सीनियर अफसरों से नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी के बाद गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय का आदेश निरस्त कर दिया है। इसी के साथ मध्यप्रदेश के नौ नए आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग अधर में लटक गई है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने में सरकार ने शिवराज सिंह चौहान को भी पीछे छोड़ दिया। पटवारी ने तीन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की। पटवारी ने भारत-अमेरिका डील को किसानों के खिलाफ बताया। उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर स्थित SAF की 6वीं बटालियन रांझी में ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) और मेडिकल बिलों के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच हुए इस घोटाले में लगभग 3.5 करोड़ रुपए का गबन हुआ है। मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 15 SAF जवानों को आरोपी बनाया गया है, जिनके खिलाफ थाना रांझी में अपराध दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में
इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले और 26 अपराधों के आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की जमानत हो गई है। जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की थी। इसे बुधवार, 4 फरवरी को मंजूर कर लिया गया है। औपचारिक आदेश आना अभी बाकी है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच में सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था का भार संभाल रहे अतिथि विद्वानों का मामला मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचा है। जबलपुर जिले के बरगी विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा से प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ा रहे अतिथि विद्वानों की संख्या पूछी है। विधानसभा में विधायक के अतारंकित प्रश्न पर उच्च शिक्षा विभाग को 24 फरवरी को जवाब देना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के छात्र जाएंगे
मध्य प्रदेश के होनहार छात्रों के लिए शानदार खबर है। मेधावी बच्चों के लिए 'विज्ञान मंथन यात्रा' शुरू हो रही है। इस यात्रा का आयोजन मैपकास्ट (MAPCAST) कर रहा है। इसका मकसद बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाना है। यह यात्रा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान (MP News) की जानकारी देगी। यह सिर्फ घूमना नहीं बल्कि सीखने का मौका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यह कार्रवाई ईडी के इंदौर ऑफिस ने की है। अटैच की गई संपत्ति में चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल के नाम का प्लॉट और आवासीय भवन शामिल है। पाटिल पर आरोप है कि उन्होंने 1998 से 2023 के दौरान 1.38 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई, जबकि असल में यह संपत्ति 55 लाख रुपए की होनी चाहिए थी। ईडी ने 39.91 लाख की संपत्ति अटैच की है, जिसका बाजार मूल्य 80 लाख रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर व्यंग्य वाला वीडियो जारी करने वाले यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला आखिरकार बैकफुट पर आ गए। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले उन पर केस दर्ज किया था।
इसके बाद भी उनके तेवर पहले गरम हुए और उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर केस दर्ज किया गया, फांसी दे देते। लेकिन अब एक दिन बाद ही यह तेवर ठंडे पड़ गए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को माफी वाला वीडियो जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश में नौनिहालों की शिक्षा, उनके खेल और सपनों पर भ्रष्टाचार का दीमक लग चुका है। टेंडर खेल के लिए कुख्यात डीपीआई से इस बार जिम्मेदारी छीनकर पाठ्यपुस्तक निगम को दी गई है। लेकिन, यहां भी चहेती कंपनियों को काम दिलाने के आरोप लग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी बजट सत्र में तीन मंत्रियों को घेरेगी कांग्रेस, विधायक दल ने दिया स्थगन प्रस्ताव
सीएम मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा
SAF की छठी बटालियन में टीए-मेडिकल बिल घोटाला: 3.5 करोड़ के गबन पर 15 जवानों के खिलाफ FIR
इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग और 26 अपराधों के आरोपी अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत
बीजेपी विधायक ने पूछा प्रदेश में कितने अतिथि विद्वान, कब आएगी हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट
MP के छात्र जाएंगे इसरो , विज्ञान मंथन यात्रा शुरू, 9 फरवरी तक आवेदन
ED ने की इंदौर नगर निगम के पूर्व उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल की संपत्ति अटैच
इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर
इसके बाद भी उनके तेवर पहले गरम हुए और उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर केस दर्ज किया गया, फांसी दे देते। लेकिन अब एक दिन बाद ही यह तेवर ठंडे पड़ गए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को माफी वाला वीडियो जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिक्षा के मंदिर में टेंडर का खेल: डीपीआई से छीना काम, अब पाठृयपुस्तक निगम बन रहा भ्रष्टाचार का नया अड्डा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman