MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 07, 2026, 08:07 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... MP कैडर के 2 अधिकारी जाएंगे दिल्ली, केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी। मध्यप्रदेश में ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर प्रशासन का कड़ा रुख। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी में पुलिस अधिकारियों के तबादले, मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को इंटेलिजेंस ब्यूरो में नई जिम्मेदारी

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को इंटेलिजेंस ब्यूरो, नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त किया। इन अधिकारियों की सेवाएं अब राज्य से भारत सरकार को सौंप दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर प्रशासन का कड़ा रुख, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

BHOPAL. ट्रैफिक रूल का उल्लंघन और ऑनलाइन चालान की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। मध्यप्रदेश में ट्रैफिक चालान जमा न करने वालों पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग संयुक्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने चालान जमा न करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। राजधानी भोपाल में बीते दो साल में 1.21 लाख वाहन चालकों ने चालान जमा नहीं कराया। इंदौर में यह संख्या दोगुना से भी ज्यादा है। सागर में 1.80 लाख वाहन चालकों ने ट्रैफिक चालान का जुर्माना जमा नहीं किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IDA के स्नेहधाम से बुजुर्गों को हटाने का नोटिस, सीएम मोहन यादव ने किया था शुरू

इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया स्नेहधाम भवन अब बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। भवन को संभालने वाली कंपनी ने यहां रहने वाले बुजुर्गों को 28 फरवरी तक स्नेहधाम खाली करने का नोटिस दे दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी, सीजी और राजस्थान में दिन हुआ गर्म तो रातों में बढ़ी सर्दी, बर्फीली हवाओं का असर बरकरार

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने रात का पारा गिरा दिया है। शुक्रवार-शनिवार की रात कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पाई गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन धूप खिलेगी, लेकिन रात और सुबह सर्दी बनी रहेगी। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में यूरिया को दो करोड़ की ड्रग्स बताने के केस में 3 IPS की कार्यशैली पर उठे सवाल, HC में याचिका

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:इंदौर में एक साल पहले दो करोड़ की एमडी ड्रग्स बताकर चार आरोपियों को जेल भेज तारीफ लूटने वाली पुलिस अब उलझ गई है। इसमें फील्ड पुलिस अधिकारी जहां घेरे में हैं वहीं तीन-तीन आईपीएस अधिकाररियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन सीवरेज प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट करेगा निगरानी, 31 मार्च की डेडलाइन

उज्जैन अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर 6 फरवरी को जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में सुनवाई हुई। यह प्रोजेक्ट 2019 में पूरा होना था, लेकिन सात बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो पाया। सिंहस्थ के नजदीक आने के चलते हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त निगरानी रखने के संकेत दिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आयुष्मान का जादुई खेल: सुबह रिपोर्ट में अनफिट, शाम को सरकारी कृपा से फिट

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना मध्य प्रदेश में मूल दिशा से भटक गई है। अस्पताल इलाज के नाम पर रुपए बटोरने में जुट गए हैं। साल 2025 में प्रदेश में आयुष्मान से इलाज पर सरकार ने 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए खर्च किए हैं। इनमें से 800 करोड़ रुपए से ज्यादा निजी अस्पतालों को मिले हैं। द सूत्र की पड़ताल में भी आयुष्मान योजना के नाम पर चल रहे खेल के कई तथ्य सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

श्रीगुरु सिंघ सभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू भाटिया शराब तस्करी में फरार, संपत्ति की जानकारी मांगी

जोबट पुलिस ने इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू को फरार घोषित कर दिया है। अब उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम आयुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल से उनकी संपत्तियों की जानकारी भी मांगी गई है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Pariksha Pe Charcha: जबलपुर के आयुष ने पीएम से किया सवाल, प्रधानमंत्री ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 फरवरी) परीक्षा पे चर्चा (PPC) के 9वें एडिशन में छात्रों से बात की। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना था। जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल के 11वीं के छात्र आयुष तिवारी ने भी पीएम से एक बहुत ही प्रैक्टिकल सवाल पूछा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

e-KYC वेरिफिकेशन में दिखाई ढिलाई तो राशन, पेंशन और स्कूल एडमिशन पर दिखेगा असर

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए समग्र ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी भोपाल में इसका काम काफी धीमा चल रहा है। नगर निगम ने पिछले एक साल से इस अभियान को चलाया है, लेकिन अब तक सिर्फ 50% समग्र आईडी का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। शहर के 21 में से 12 जोन ऐसे हैं, जहां ये आंकड़ा 50% से भी कम है। यह स्थिति जनवरी के आखिरी हफ्ते में थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन को बड़ी राहत! अवमानना आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

मध्य प्रदेश हाईकोर्टकी डिविजनल बेंच ने न सिर्फ आईएएस संस्कृति जैन की सजा पर रोक लगा दी, बल्कि सिंगल बेंच के आदेश को गलत भी माना। डिविजनल बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट को अवमानना की कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत होते ही मंदिर में उसके नाम से धमकी

इंदौर में पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत हुई है। लव जिहाद को फंडिंग सहित 26 अपराध के आरोपी डकैत के नाम से अब नया कांड सामने आया है। एक मंदिर में महिला ने उनके करीब होने की बात कहते हुए धमकी दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज