MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2025: कल हो सकता है जारी, रिटायर्ड IAS मोहम्मद सुलेमान की दो माह की सजा पर रोक, बड़वानी के मोहिपुरा में 3.4 तीव्रता का भूकंप, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2025: भर्ती परीक्षा का चयन सूची तैयार, कल जारी हो सकता है रिजल्ट

मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती के रिजल्ट कल गुरुवार को 9 अप्रैल की शाम तक जारी हो सकते हैं। Sootr के अनुसार 15 फीसदी पद होल्ड करके यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि ईएसबी ने लिखित परीक्षा के अंक पुलिस मुख्यालय को जनवरी में ही भिजवा दिए थे। अब फिजीकल और रिर्टन एग्जाम के रिजल्ट के अंकों को जोड़कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी ने आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायर्ड IAS मोहम्मद सुलेमान की दो माह की सजा पर रोक, कोर्ट की अवमानना का मामला

रिटायर्ड आईएएस मोहम्मद सुलेमान को राहत मिल गई है। दो माह की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह मामला कोर्ट की अवमानना से जुड़ा है। हाईकोर्ट इंदौर डबल बेंच से उन्हें बुधवार को राहत मिली। इसके पहले सिंगल बेंच ने दो माह के कारावास की सजा सुनाई थी। अब उस आदेश पर स्टे मिल गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जमीन विवाद पर दीपाली रस्तोगी ने सीएस अनुराग जैन से कहा- ग्राउंड रियलिटी से अंजान हैं आप

मध्यप्रदेश के मंत्रालय में बुधवार (8 अप्रैल) को हुई सीनियर अधिकारियों की बैठक के आखिरी 5 मिनट बेहद खास रहे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में करीब 80 सीनियर अधिकारी मौजूद थे। प्रारंभिक दौर में विभागीय योजनाओं और हितग्राही केंद्रित कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम् बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह वंदे मातरम् नहीं कहेंगी। इसके बाद, उन्हें सदन से बाहर जाने का आदेश दिया गया। इंदौर नगर निगम में बजट सत्र के दौरान हंगामा चल रहा है। सिंधिया को गद्दार कहने के बाद वंदे मातरम् पर विवाद हुआ है। इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 9 अप्रैल को हंगामा हुआ। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने पर विवाद हुआ। साथ ही, पार्षद योगेश गेंदर को भी गद्दार कहा गया। यह विवाद माफी के बाद खत्म हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस प्रशिक्षण में वैदिक स्त्रोत का विवाद: गीता, मानस के बाद अब दक्षिणामूर्ति स्त्रोत्रम

मध्यप्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में अब दिन की शुरुआत 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' के पाठ से की जाएगी। इस निर्णय से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकारी तटस्थता पर असर डालने वाला कदम बताया है। भाजपा इसे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा मानते हुए बचाव कर रही है। एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है कि यह स्तोत्र प्रशिक्षुओं में नैतिकता, विवेक और जिम्मेदारी की भावना पैदा करेगा। पुलिस प्रशिक्षण में पहले भी धार्मिक स्त्रोतों का पाठ कराया गया था, जैसे गीता और रामचरितमानस। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सत्ता के संरक्षण में आरोपी! फर्जी बीमा घोटाले में घिरे रोहित खटवानी के साथ मंच साझा करते दिखे मंत्री

रोहित खटवानी फर्जी बीमा और वाहन रजिस्ट्रेशन घोटाले में EOW की जांच में दोषी पाए गए थे। खटवानी को लेकर अब मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है। जिला अदालत से उसकी अग्रिम जमानत खारिज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच मंत्री के साथ मंच साझा करने की तस्वीरें सामने आई हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई ठंडी पड़ गई है? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं, विक्रम यूनिवर्सिटी में एग्जाम में पूछा गया धर्म से जुड़ा सवाल, मच गया बवाल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिक्षा का मंदिर फिलहाल विवादों के घेरे में है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय (उज्जैन विक्रम यूनिवर्सिटी) में हुई परीक्षा ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। हैरानी की बात ये है कि ये मामला किसी मारपीट या झगड़े का नहीं, बल्कि एक छोटे से सवाल का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे मातरम विवाद में साथ नहीं देने पर बोली पार्षद रूबीना इकबाल- कांग्रेस के लिए मुसलमान केवल वोट के लिए

वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस द्वारा ही साथ नहीं देने पर पार्टी के पार्षद दो गुट में बंट गए। पार्षद रूबीना इकबाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा मुसलमान केवल वोट के लिए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा- हिंदुस्तान के हर व्यक्ति के रग-रग में वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान समाहित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खरगोन में फिरौती मांगने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस सख्त, छह गुर्गे और गिरफ्तार

खरगोन भीलगांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करने और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने गैंग के छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब तक इस मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बड़वानी के मोहिपुरा में 3.4 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

एमपी टॉप न्यूज: बड़वानी (Barwani) जिले के मोहिपुरा ग्राम में बुधवार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। यह झटका लगभग 2 मिनट तक महसूस हुआ। भूकंप के इन झटकों ने पूरे गांव में खलबली मचा दी और लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र मोहिपुरा ग्राम था, जहां इस हलचल को सबसे ज्यादा महसूस किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर में 5 दिन तक मां की लाश के साथ बैठे रहे भाई-बहन, डेढ़ महीने बाद भी कहते हैं – “मां हमें लेने जरूर आएगी”

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से सामने आई एक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है। यहां टोपी बाजार इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय उर्मिला भदौरिया (Urmila Bhadoria Death Case) की मौत के बाद उनका बेटा अखंड प्रताप सिंह (40) और बेटी रितु भदौरिया (38) पांच दिनों तक अपनी मां के शव के साथ उसी घर में बैठे रहे। सबसे दर्दनाक बात यह है कि उन्हें यह समझ ही नहीं आया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। आज डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी दोनों भाई-बहन यही कहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • ग्वालियर
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • भूकंप
  • मोहम्मद सुलेमान
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर