MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Aug 12, 2025, 21:23 IST
Share
mp-top-news-12-august
mp-top-news-12-august

नमस्कार । 27% ओबीसी आरक्षण पर SC से राहत नहीं। CEC ने MP के 15 राजनीतिक दलों का पंजीयन किया रद्द। MP में मानसून की फिर दस्तक, दमोह और मैहर में तेज बारिश। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सुप्रीम कोर्ट से 27% ओबीसी आरक्षण पर राहत नहीं, 24 सितंबर को फाइनल सुनवाई, कांग्रेस ने उतारे वकील

मप्र में भर्तियों में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस को लेकर 12 अगस्त मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें दो अहम बातें हुईं। पहला तो सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फिलहाल ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी देने पर लगे स्टे हटाकर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मार्च 2019 से यह केस रुका है और हाईकोर्ट से ट्रांसफर याचिकाएं आ चुकी हैं। ऐसे में अंतरिम आदेश की जगह इसमें अंतिम सुनवाई कर आदेश करना उचित होगा। इसलिए इसमें अब अंतिम सुनवाई कर फैसला लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

MP में मानसून की फिर दस्तक, दमोह और मैहर में तेज बारिश, भोपाल में छाए बादल

मध्यप्रदेश में 12 अगस्त की सुबह फिर मानसून ने दस्तक दी। दमोह और मैहर में जहां तेज बारिश का दौर चला, वहीं भोपाल में बादल देखने को मिला। जैसे ही दिन की शुरुआत हुई, आसमान के बदलते रंगों ने वातावरण को और भी खास बना दिया। यह केवल शुरुआत थी, क्योंकि आगामी 24 घंटों में यहां मूसलधार बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

व्हाइट टाइगर सफारी को लेकर सतना सांसद और डिप्टी सीएम शुक्ला में तकरार, जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश की इकलौती सफेद बाघ सफारी मुकुंदपुर को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर टाइगर सफारी को अपने क्षेत्र में ले जाने का आरोप भाजपा के ही पांच बार के सांसद गणेश सिंह ने लगाया है। इस मामले में भाजपा के कुछ अन्य स्थानीय नेताओं ने भी विरोध दर्ज कराया है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर अब जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, MP के 15 राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द, 23 पर जांच के आदेश

मध्य प्रदेश (MP) में चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में 15 बोगस राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। इन दलों का पंजीकरण खत्म किया गया है क्योंकि इनकी गतिविधियाँ और चुनावी गतिविधियों का कोई प्रमाण नहीं था। इसके अलावा, 23 और दलों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। ये दल पिछले छह साल से कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अब इन दलों को नोटिस जारी करने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

चेन्नई IT की टीम का इंदौर में लक्ष्मी ग्रुप पटाखा कारोबारी के ठिकानों पर छापा

चेन्नई आयकर विभाग की विशेष टीम ने सोमवार सुबह इंदौर में पटाखा कारोबारी लक्ष्मी ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम सुबह करीब 9 बजे सिमरोल स्थित गोदाम पहुंची और स्थानीय आयकर अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक चली इस कार्रवाई में करीब 15 अधिकारी शामिल थे। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

करोड़ों की संपत्ति के आरोपों के बीच पूर्व डिप्टी कमिश्नर की शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में पोस्टिंग

आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर जगदीश प्रसाद सरवटे पर करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। जबलपुर में EOW की कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट, होटल, फ्लैट, मंहगी शराब और लाखों की नकदी के साथ करीब 7.54 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा हो चुका है। लेकिन विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय सरवटे को शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (PETC) में अपर संचालक पद पर पदस्थ कर दिया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी में 813 प्लाट बेचने में 16 FIR के दिए आदेश

अवैध कॉलोनी काटकर प्लाट की बिक्री करने वाले बिल्डर, कॉलोनाइजर और भूस्वामियों के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम जारी है। इसके तहते पहले ही 57 एफआईआर हो चुकी है। अब कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा 16 और केस में सुनवाई के बाद एफआईआर के आदेश दे दिए हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

जीतू पटवारी का चुनाव आयोग पर हमला, राहुल गांधी की लड़ाई अब राजनीतिक नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने उनकी पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में 15 लाख युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, सीएम के गृह क्षेत्र से चौंकाने वाले आंकड़े

मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बड़ी राजनीतिक चाल चलने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में हाल ही में आयोजित युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पार्टी भाजपा को बड़े झटके दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में 15 लाख से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। वहीं इस दौरान सबसे ज्यादा सदस्यता सीएम मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन से प्राप्त हुई है। इस आंकड़े से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस युवाओं में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू खत्म, लेकिन अंतिम चयन सूची और रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार

मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू खत्म हो चुके हैं। लेकिन अंतिम चयन सूची और रिजल्ट के लिए पेंच फंस गया है। इसके चलते यह रिजल्ट अभी जारी नहीं होंगे। यह रिजल्ट भी हाईकोर्ट में चल रहे एक केस के तहत होल्ड हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें..

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩



मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्य प्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी टॉप न्यूज | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • एमपी समाचार
  • आयकर विभाग
  • ओबीसी आरक्षण
  • आदिम जाति कल्याण विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण
  • mppsc
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?