MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Feb 12, 2026, 21:07 IST
mp top news
नमस्कार, आबकारी चालान घोटाले में सहायक आयुक्त संजीव दुबे और उलझे; सुसनेर नगर परिषद में ई-रिक्शा खरीदी में घोटाला, एपस्टीन फाइल्स पर जबलपुर में बवाल। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
इंदौर में हुए प्रदेश के सबसे चर्चित आबकारी घोटाले में उलझे तत्कालीन सहायक आयुक्त संजीव दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्यप्रदेश शासन वाणिज्यिक कर विभाग ने दुबे को अब नया (पूरक) आरोप पत्र थमा दिया है। इसमें घोटाले की राशि में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि संजीव दुबे वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश की राजधानी में शुक्रवार, 13 फरवरी को प्रशासनिक हलचल तेज रहने वाली है। प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, 12 संभागों के आयुक्त और 16 नगर निगम आयुक्त भोपाल में एक साथ जुटने वाले हैं। ये सब जनगणना की तैयारियों को लेकर होने वाली एक खास राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आस्था फाउंडेशन सोसायटी में 200 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में फंसे चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को जोरदार झटका लगा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोसायटी की किसी भी संपत्ति के हस्तांतरण पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि सोसायटी की संपत्तियों की स्थिति यथावत रखी जाएगी। इस दौरान सुनवाई चलती रहेगी। सभी अपने जवाब पेश करेंगे। सोसायटी के 22 शैक्षणिक संस्थान है। इनमें मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेशनल रिसर्चर मीट में सीएम
राजधानी भोपाल में 'नेशनल रिसर्चर मीट' के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। दत्तोपंत ठेंगडी शोध संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी पीएचडी की डिग्री पर बात की। सीएम ने कहा कि शोध अब इतना कठिन हो गया है कि वह हम पर हावी हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के नरसीमुंजी कॉलेज (NMIMS) में वेलेंटाइन डे के आयोजन को लेकर बवाल हो गया। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर बजरंग दल पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां टेबल तोड़ी गई, नारेबाजी हुई। इनका आरोप है कि वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीललता हो रही थी। साथ ही अन्य वर्ग के युवा हिंदू लड़कियों के साथ मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश और देशभर में 3200 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के मास्टरमाइंड ऋषिकेश राय को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने गिरफ्तार कर लिया है। छह महीने की तलाशी के बाद टीम ने मंगलवार, 10 फरवरी की रात नोएडा से उसे दबोचा। साथ ही ऋषिकेश राय को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा लगभग 1000 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने किया था। इस कंपनी का डायरेक्टर भी ऋषिकेश राय ही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल पुलिस ने सिर्फ ईरानी डेरा ही नहीं, बल्कि पूरे शहर में इस अभियान चलाया था। पूरी रात चली इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 408 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। ये सभी आरोपी लंबे समय से चोरी, नकबजनी, चेन स्नैचिंग और वाहन चोरी जैसे बड़े अपराधों में फरार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सामाजिक न्याय और सरोकार पर मध्य प्रदेश सरकार ने 24 करोड़ रुपए पानी में बहा दिए हैं। वृद्धजनों के लिए भोपाल के लिंक रोड नंबर 2 पर बनाया गया ओल्ड एज होम दो महीने से खाली पड़ा है। लोकार्पण के बाद यहां केवल एक दंपती ही रहने पहुंचे हैं। ओल्ड एज होम का अत्यधिक किराया इसकी वजह बना है। यह मध्य प्रदेश का पहला पेड वृद्धाश्रम है। इसके लिए वृद्धजन को हर माह करीब 50 हजार रुपए किराया चुकाना होगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के ओल्ड एज होम में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर जिला बार एसोसिएशन की मांग के आगे हाईकोर्ट प्रशासन ने कैलेंडर में संशोधन किया है। अब 4 मार्च 2026 को धुलेंडी पर पूरे प्रदेश की अदालतों में अवकाश रहेगा। हालांकि इसकी भरपाई करने के लिए शनिवार 18 अप्रैल को कोर्ट खुला रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुसनेर नगर परिषद में
आगर मालवा के सुसनेर नगर परिषद में 2023 में ई-रिक्शा और हाथ कचरा गाड़ियों की खरीदी में अनियमितताएं पाई गईं। उज्जैन इकाई की जांच में बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीदी की गई, जिससे निकाय को आर्थिक क्षति हुई। 2023 में सुसनेर नगर परिषद ने जेईएम पोर्टल के माध्यम से 5 ई-रिक्शा की खरीदी के लिए 24 लाख 06 हजार रुपए का अनुबंध किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी एपस्टीन फाइल्स की गूंज अब जबलपुर तक पहुंच गई है। एमपी यूथ कांग्रेस के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से AI जनरेटेड पोस्टर और वीडियो पोस्ट किए गए। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। नगर निगम की शिकायत पर ओमती थाने में मामला दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) के तहत दर्ज हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आबकारी चालान घोटाले में सहायक आयुक्त संजीव दुबे और उलझे, सरकार ने नया आरोप पत्र थमाया
राजधानी में लगेगा प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा, जनगणना की तैयारी को लेकर होगी ट्रेनिंग
चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन सोसायटी की संपत्ति खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक
नेशनल रिसर्चर मीट में सीएम मोहन यादव बोले- हमारी पीएचडी हमें ही समझ नहीं आती
इंदौर नरसीमुंजी कॉलेज में वेलेंटाइन डे मनाने पर बजंरग दल का हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़
एमपी समेत देशभर में 3200 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे लोगों को ठगते थे
भोपाल में ईरानी डेरे पर बड़ी स्ट्राइक, पुलिस के 400 जवानों ने की घेराबंदी, 8 महिलाओं समेत 39 गिरफ्तार
भटक रहे जरूरतमंद, ओल्ड एज होम में लग्जरी सुविधा का दिखावा
डिस्ट्रिक बार की मांग पर बदला हाईकोर्ट का कैलेंडर, 4 मार्च को अवकाश घोषित
सुसनेर नगर परिषद में ई-रिक्शा खरीदी में घोटाला, EOW ने तत्कालीन सीएमओ पर दर्ज की FIR
एपस्टीन फाइल्स पर जबलपुर में बवाल, MP यूथ कांग्रेस के X अकाउंट से वायरल AI पोस्ट पर FIR
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari