एपस्टीन फाइल्स पर जबलपुर में बवाल, MP यूथ कांग्रेस के X अकाउंट से वायरल AI पोस्ट पर FIR

Neel Tiwari | Feb 12, 2026, 18:51 IST
Share
jabalpur epstein
jabalpur epstein

एपस्टीन फाइल्स की गूंज अब जबलपुर तक पहुंच गई है। एमपी यूथ कांग्रेस के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से AI जनरेटेड पोस्टर और वीडियो पोस्ट किए गए। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया।

News in short

  • एमपी यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल X अकाउंट से AI जनरेटेड पोस्टर और वीडियो वायरल।
  • पोस्टर में एपस्टीन फाइल्स और अडानी DOJ का जिक्र कर पीएम मोदी को Compromised बताया गया।
  • नगर निगम के यूनिपोल पर पोस्टर लगाए जाने का दावा, लेकिन मौके पर विज्ञापन सामान्य पाए गए।
  • कार्यपालन यंत्री की शिकायत पर ओमती थाने में BNS धारा 197(1) के तहत FIR दर्ज।
  • MP यूथ कांग्रेस के वेरिफाइड X हैंडल संचालक की तलाश में पुलिस जुटी।

News in detail

पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी एपस्टीन फाइल्स की गूंज अब जबलपुर तक पहुंच गई है। एमपी यूथ कांग्रेस के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से AI जनरेटेड पोस्टर और वीडियो पोस्ट किए गए। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। नगर निगम की शिकायत पर ओमती थाने में मामला दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) के तहत दर्ज हुआ है।

एमपी में सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल-रिसॉर्ट, 450 करोड़ रुपए का होगा निवेश

एपस्टीन फाइल्स की गूंज और जबलपुर में सियासी तूफान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रही एपस्टीन फाइल्स को लेकर जबलपुर में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरें शेयर की गईं।

पोस्ट में पीएम मोदी को "Compromised" बताया गया। उन्हें 'एपस्टीन फाइल्स' और 'अडानी DOJ' (अमेरिका का न्याय विभाग) से जोड़कर पेश किया गया। एक पोस्टर में कार्टून शैली में चित्रण किया गया। दूसरे पोस्टर में ट्रंप के हाथ में कथित फाइल दिखाते हुए पीएम मोदी को हाथ जोड़कर दर्शाया गया। इन तस्वीरों ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा की।

एमपी समेत देशभर में 3200 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे लोगों को ठगते थे

यूनिपोल पर पोस्टर लगाने का दावा

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जबलपुर के मढ़ाताल और पुराने बस स्टैंड में आपत्तिजनक पोस्टर लगे थे। प्रशासन की जांच में पाया गया कि वहां कोई आपत्तिजनक पोस्टर नहीं थे। केवल नियमित विज्ञापन लगे हुए थे। पुलिस जांच में यह सामने आया कि यूनिपोल की वास्तविक तस्वीरों में AI तकनीक का उपयोग कर भ्रामक पोस्टर जोड़े गए थे। फिर इन्हें वायरल किया गया।

एमपी बजट सत्र 2026 : सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त करने पटवारी ने लिखा सीएम को पत्र

नगर निगम की शिकायत और दर्ज हुई FIR

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने 09 फरवरी 2026 को थाना ओमती में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि नगर निगम के यूनिपोल की छवि से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक AI जनरेटेड तस्वीर बनाई गई। फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। शिकायत के आधार पर ओमती थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AI जेनरेटेड तस्वीर की गई वायरस

CSP रितेश कुमार शिव ने बताया कि 09/02/26 को ओमती थाने में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि नगर निगम के यूनिपोल की तस्वीर पर AI जनरेटेड आपत्तिजनक सामग्री जोड़ी गई और सोशल मीडिया पर वायरल की गई। उन्होंने कहा कि मौके पर जांच में कोई आपत्तिजनक पोस्टर नहीं पाया गया। यह मामला भ्रामक जानकारी फैलाने से जुड़ा प्रतीत होता है और जांच जारी है।

12 फरवरी को भारत बंद, एमपी में दिखेगा असर, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

यूथ कांग्रेस के X हैंडल संचालक की तलाश

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वह एमपी यूथ कांग्रेस के वेरिफाइड X (ट्विटर) अकाउंट का संचालक बताया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से संबंधित हैंडलर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह बताया जा रहा है कि 'एपस्टीन फाइल' के नाम पर दर्ज यह मध्य प्रदेश की पहली FIR है। इसने प्रदेश की राजनीति में डिजिटल प्रोपेगेंडा और AI तकनीक के दुरुपयोग पर नई बहस छेड़ दी है।

डिजिटल युग में सियासत और AI का खतरा

इसके पहले भी जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर प्लेन लैंड करने और बैलेंसिंग रॉक के गिर जाने जैसे AI वीडियो वायरल हो चुके हैं। यह मामला अब केवल एक पोस्टर या वीडियो तक सीमित नहीं है। यह दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। जबलपुर में दर्ज FIR ने संकेत दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मध्यप्रदेश
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • जबलपुर
  • AI
  • यूथ कांग्रेस
  • एपस्टीन फाइल्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग