MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 13, 2025, 07:55 IST
Share
mp-top-news-13-november
mp-top-news-13-november

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... सीएम आज ट्रांसफर करेंगे भावांतर योजना की पहली किस्त। यश घनघोरिया बने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मुख्यमंत्री आज करेंगे भावांतर योजना की पहली किस्त ट्रांसफर, मंडी बोर्ड ले रहा 1000 करोड़ का कर्ज

BHOPAL.मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर है। सीएम मोहन यादव आज, 13 नवंबर को देवास से भुगतान ट्रांसफर करेंगे। यह भुगतान भावांतर योजना के तहत होगा। राशि सोयाबीन के मॉडल दर और समर्थन मूल्य के अंतर को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री एक क्लिक के माध्यम से यह भुगतान करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को 800 रुपए प्रति क्विंटल तक की सहायता मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नया नेतृत्व, नई ऊर्जा: यश घनघोरिया बने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए नई टीम की घोषणा की है। उन्होंने यश घनघोरिया को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अभिषेक परमार को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और देवेंद्र सिंह दादू को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने की तैयारी दिख रही है।

लाड़ली बहना योजना : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने सिवनी से जारी की 30वीं किस्त

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंजतार अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने आज, 12 नवंबर को 30वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। यह राशि सीएम मोहन यादव ने सिवनी जिले से बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से जारी की है। इस बार 1.26 करोड़ बहनों खाते में लगभग 1857 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं, इस बार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में ठिठुरन जारी है। दिन और रात में सर्द हवा चल रही हैं। कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, और इंदौर, राजगढ़, भोपाल, सतना, जबलपुर जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बन सकती है। अगले 24 से 48 घंटों में, यह स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP School Time: छात्रों के लिए खबर, MP के इन जिलों में बदला स्कूल टाइमिंग, पढ़ें आदेश

मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दी के मौसम और कोहरे के कारण राज्य के विभिन्न स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा। स्कूल समय में बदलाव से छात्रों को शीतलहर और सर्दी के मौसम में राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 की संवैधानिकता पर सवाल, हस्तक्षेपकर्ताओं ने याचिका के औचित्य पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 12 नवंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की। शुरुआत में हस्तक्षेपकर्ताओं ने याचिका के औचित्य पर सवाल उठाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में लंबित आरबी राय मामले का हवाला दिया और कहा कि जब इस पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है, तो हाईकोर्ट को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार ने लिया 4000 करोड़ का नया कर्ज, अब तक कुल कर्ज 46,600 करोड़ रुपए

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बार फिर बाजार से 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह कर्ज मंगलवार को लिया गया था। यह कर्ज 15 दिनों में दूसरी बार लिया गया है। इस बार सरकार ने दो कर्ज 1500-1500 करोड़ रुपए के और एक कर्ज एक हजार करोड़ रुपए का लिया है। इस कर्ज की अदायगी 16 साल, 19 साल और 22 साल की अवधि में की जाएगी। कर्ज पर ब्याज का भुगतान साल में दो बार किया जाएगा। यह कर्ज सरकार ने विकास कार्यों के लिए लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी वारंट पर ली हाईकोर्ट की शरण, सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 12 नवंबर को सुनवाई हुई। फैसला हर्ड एंड रिजर्व रखा गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी है। यह वारंट भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने जारी किया था। अभिषेक बार-बार पेशी में अनुपस्थित रहे। 12 नवंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर बिल्डर दीपक कालरा ने NRK LUXE मल्टी में गाइडलाइन रेट पर उठाए सवाल, सरकार ने खोली पोल

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर के सबसे बड़े रियल एस्टेट ग्रुप में से एक NRK ने जिला मूल्यांकन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप NRK (नानकराम कालरा) के प्रमुख दीपक कालरा के जरिए लगाए गए हैं। इसमें जिला मूल्यांकन कमेटी, सेंट्रल मूल्यांकन कमेटी और कलेक्टर इंदौर को पार्टी बनाया गया था। ऐसे में, सरकार के जवाबों ने इन आरोपों की पूरी पोल खोल कर रख दी है। वहीं पोल खुलने के बाद याचिका वापस ले ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • एमपी सरकार
  • MP Weather update
  • ममता बनर्जी
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण
  • भावांतर योजना
  • बिल्डर दीपक कालरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि