MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Feb 14, 2026, 21:58 IST
mp top news
नमस्कार, सीएम मोहन यादव ने जारी की 33वीं किस्त की राशि; पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अब होगी 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा, 42 दिन बाद मिले बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने मंच से एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी महीने का पैसा सीधे ट्रांसफर किया। इस मौके पर उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किस्त मिलने से प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वाले और सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के हौंसले बुलंद है। इस बार इन्होंने सीधे नगर निगम को चुनौती दी है। निगम ने दो दिन पहले ही अवैध कॉलोनियों पर चेतावनी वाले बोर्ड लगाए थे। लेकिन अब भूमाफिया ने इन बोर्ड को पोतना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल पिछले 42 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता थे। इस दौरान उनके बारे में तरह-तरह की अफवाहें और कयास लगाए जा रहे थे। उनके क्षेत्र में लगातार उनके लापता होने पर सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग मान रहे थे कि उनका लापता होना किसी राजनीतिक मुद्दे से जुड़ा था, जबकि कुछ के अनुसार वो किसी बड़ी साजिश का शिकार हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव चल रहा है। यहां करीब 50 दुल्हनें विभिन्न स्थानों से पहुंच चुकी हैं। बाकी दुल्हनें भी देर रात तक पहुंच जाएंगी। इस कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में अपनी आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पदयात्रा का स्वरूप बदलकर 11 हजार किलोमीटर लंबी रथयात्रा के रूप में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वंदे मातरम को लेकर समर्थन और विरोध बढ़ रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। यहां इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इसे इस्लाम विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह आदेश धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। वंदे मातरम में हिंदुस्तान की भूमि की पूजा की जाती है। मुसलमानों के लिए यह सही नहीं है। पूजा में किसी को शरीक करना इस्लाम के खिलाफ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा उस समय चर्चा का विषय बन गई जब दुष्कर्म के आरोपों से घिरे कथावाचक उत्तम स्वामी अचानक आयोजन स्थल से गायब हो गए। ब्रह्म मुहूर्त में रेंज रोवर से रवाना होने की चर्चा के बीच उनके ठिकाने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद कथा वाचन अब अन्य कथावाचकों द्वारा किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
2013 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से उनका इस्तीफा वन विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ था। जानकारी के अनुसार, अब उन्होंने यू-टर्न लेते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद को उनकी निजी जिंदगी ने चर्चा में ला दिया दिया है। 2014 बैच के अवि ने तीन बार विवाह किया, और हर बार उनकी जीवनसाथी महिला आईएएस अधिकारी रही हैं। जानिए उनके विवाह और जीवनशैली की पूरी कहानी। हाल ही में उन्होंने तीसरी शादी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में क्लासमेट के कमरे में एमबीए छात्रा का नग्न शव मिलने के मामले में संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। संदिग्ध क्लासमेट पीयूष धमनोतिया घटना के बाद से ही फरार हो गया था। मुंबई में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मुंबई में उसका मेडिकल कराकर टीम उसे लेकर इंदौर के लिए रवाना होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में महू के प्रतिष्ठित परिवार और अस्पताल के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई। फोन कॉल खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले शख्स ने किया था। ये कॉल इंटरनेशनल नंबर से आई थी। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या हुई। परिजनों का दावा है कि उन्होंने क्लाइंट को जमीन का केस जितवाया। इसके बाद 14 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लाड़ली बहना योजना : सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की राशि
इंदौर नगर निगम को भूमाफिया ने दी चुनौती, अवैध कॉलोनी के लगे बोर्ड पोत दिए
मऊगंज के लापता विधायक प्रदीप पटेल 42 दिन बाद मिले, बोले- इस कारण हुआ था अंडरग्राउंड
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का स्वरूप बदला, अब होगी 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा
जहां वंदे मातरम अनिवार्य, वहां से मुसलमान बच्चों को बाहर निकालें: इमाम
जबलपुर में भागवत कथा बीच में छोड़ गए रेप के आरोपी उत्तम स्वामी, ब्रह्म मुहूर्त में रेंज रोवर से रवाना, ठिकाने पर सस्पेंस
आईएफएस विपिन कुमार पटेल ने इस्तीफा लिया वापस, पत्नी बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर
क्लासमेट के रूम में मिला MBA छात्रा का नग्न शव, संदिग्ध मुंबई में पकड़ाया
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी बाक्सर ने ऐसे किया फोन- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी
एमपी के शिवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जानें मामला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman