MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें- आज पेश होगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

Amresh Kushwaha | Feb 17, 2026, 08:55 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... बजट सत्र का दूसरा दिन: आज आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट होगी पेश। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो महिलाएं होंगी बर्बाद- फूल सिंह बरैया। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी बजट सत्र का दूसरा दिन: आज आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट होगी पेश, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज (17 फरवरी) दूसरा दिन है। आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह बजट लगभग 20 हजार करोड़ का हो सकता है। आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण भी रखा जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फूल सिंह बरैया का विवादित बयान: हिंदू राष्ट्र बनेगा तो महिलाएं होंगी बर्बाद

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका महिलाओं और ब्राह्मणों को लेकर बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ाता है। हाल ही में उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बयान दिया, जिससे सत्ता पक्ष भड़क उठा। बरैया ने कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र बना तो महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी और सब खत्म हो जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में कांग्रेस खोज रही प्रवक्ता, 28 फरवरी तक बुलाए आवेदन

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों और मीडियाकर्मियों से संगठन में जुड़ने का ऑफर दिया है। पीसीसी ने 16 फरवरी से प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धार भोजशाला विवाद : वकीलों की हड़ताल से नहीं खुल सका ASI का बंद लिफाफा

धार भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 28 जनवरी को अहम आदेश दिया था। निर्देश दिए गए थे कि हाईकोर्ट इंदौर में ही इस मामले की सुनवाई की जाए। साथ ही, सभी पक्षकारों को ASI (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट भी देने को भी कहा था। बता दें कि यह रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज, 16 फरवरी को यह केस इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच में लिस्ट हुआ था। सुनवाई में ही इस रिपोर्ट का खुलासा भी होना था। हालांकि वकीलों के हड़ताल पर होने के कारण सुनवाई टाल दी गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 17 और 18 फरवरी को बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मध्य प्रदेश के एक लाख 66 हजार किसान बाहर हो गए हैं। यह योजना 2019 में शुरू हुई थी। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6000 रुपए की राशि तीन किस्त में दी जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके साथ ही राज्य स्तर पर (मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत) अतिरिक्त 6 हजार रुपए देने की शुरुआत भी की थी। इससे किसानों को कुल 12 हजार रुपए सालाना मिलते थे। हालांकि, अब राज्यसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के एक लाख 66 हजार से ज्यादा किसान इस योजना से बाहर हो गए हैं। इससे राज्य को मिलने वाली केंद्रीय आर्थिक सहायता पर भी असर पड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हंगामे के बीच शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन ही सरकार को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर के भागीरथपुरा में हुई मौतों का उल्लेख नहीं था। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा कर दिया। हालात ऐसे बने कि कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विदिशा और गुना जल्द बनेंगे नगर निगम, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। विदिशा और गुना को नगर निगम का दर्जा मिलने वाला है। इससे प्रदेश में नगर निगमों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो जाएगी। यह बदलाव शहरी विकास को गति देने में मदद करेगा। इस फैसले से इन दोनों शहरों को अधिक संसाधन और स्वायत्तता मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, शिवपुरी का मामला अभी भी अटका हुआ है। कारण यह है कि शिवपुरी की आबादी अभी तीन लाख से कम है। यह राज्य सरकार के मानकों के मुताबिक नगर निगम बनाने के लिए जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश बजट 2026-27 : कर्मचारियों को मिलेगी राहत या फिर नाराजगी बढ़ाएगी सरकार की चुनौती

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश के इस साल के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बजट में डीए और वेतनमान में सुधार संबंधी मांगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। हालांकि, कर्मचारियों की इन अपेक्षाओं को पूरी करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईटीआई भर्ती में अतिथि प्रशिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार

मध्यप्रदेश की आईटीआई संस्थाओं के 900 अतिथि तकनीकी प्रशिक्षक भविष्य की चिंता में डूबे हैं। तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रशिक्षण अधिकारियों के 1120 पदों पर भर्ती में इन्हें कोई रियायत नहीं दी गई है। इनमें से ज्यादातर अतिथि प्रशिक्षक 15 साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें भी भर्ती में गेस्ट फैकल्टी, अतिथि शिक्षकों की तरह बोनस अंक और आयुसीमा में रियायत की आस थी। हांलाकि, भर्ती के लिए जारी रूल बुक में इस तरह की कोई छूट उन्हें नहीं मिली है। इस वजह से नियमित प्रशिक्षकों की भर्ती के बाद उन्हें रोजगार छिनने का अंदेशा सता रहा है। वहीं विभाग को डेढ़ दशक तक सेवा देने वाले ये प्रशिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MBA छात्रा की हत्या के पहले आरोपी क्लासमेट ने ली थी सेक्स टेबलेट, आत्मा से बात करना चाहता था

एमपी टॉप न्यूज | इंदौर के द्वारिकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने क्लासमेट पीयूष धामनोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्लासमेट अब पूछताछ में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि शादी के दबाव से बचने के लिए उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • फूल सिंह बरैया
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बजट सत्र
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • धार भोजशाला विवाद
  • धार भोजशाला
  • किसान सम्मान निधि
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज