/sootr/media/media_files/2026/02/19/mp-top-news-2026-02-19-08-12-17.jpg)
MP Budget 2026 : एमपी बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
बजट सत्र का आज, 19 फरवरी को चौथा दिन है। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सोमवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपने अभिभाषण में कई अहम योजनाओं का जिक्र किया था। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हस्तक्षेप कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि नल-जल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला राज्यपाल के भाषण में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। हंगामे के बावजूद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी बजट 2026-27 : युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला
मध्य प्रदेश सरकार ने अपने तीसरे बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। इस बार का बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब 1 घंटे 30 मिनट का बजट भाषण दिया। इसमें गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियलाइजेशन पर खास ध्यान दिया गया है। इन सबके लिए कुल बजट का बड़ा हिस्सा, यानी 3 लाख करोड़ रुपए, रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओबीसी आरक्षण केस में 13 फीसदी होल्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अंतरिम राहत पर फैसला गुरुवार को
NDORE. मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस में बुधवार18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें एक अहम निर्देश दिया गया है। ओबीसी वेलफेयर कमेटी और मप्र शासन की ओर से अंतरिम राहत मांगी गई है। यानी कि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी मानते हुए 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट को अनहोल्ड किया जाए। इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसपर गुरुवार को सुनवाई कर फैसला करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार में बवाल: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!
मध्य प्रदेश के धार जिले में चूना पत्थर खदान के सर्वे के लिए प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन वहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तहसीलदार और पुलिस की गाड़ी पर जमकर पत्थर फेंके गए। इस हमले में पुलिस और प्रशासन के कई वाहन तोड़फोड़ का शिकार हो गए। यह घटना कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में हुई। पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग तहसीलदार की गाड़ी को पलटने की कोशिश करते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारी ये कह रहे हैं कि खदान और सीमेंट फैक्ट्री खुलने से उनकी जमीन बंजर हो जाएगी और उन्हें विस्थापित होना पड़ सकता है।
एमपी का बदला मौसम: राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। मध्य प्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर बारिश और ओले पड़े। भोपाल में गुरुवार को गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। ग्वालियर और आठ अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। फरवरी की शुरुआत में भी ओले और आंधी की वजह से फसलों को खासा नुकसान हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई
धार स्थित भोजशाला विवाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच में सुनवाई के बाद मामला फिर से इंदौर बेंच ट्रांसफर कर दिया गया है। अब 23 फरवरी 2026 को इंदौर हाईकोर्ट में इस बहुचर्चित प्रकरण पर सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी बजट 2026-27 पर कमलनाथ का हमला: बोले- वादे गायब, जनता निराश
MP News: मध्य प्रदेश बजट 2026-27 को लेकर सियासी घमासान और बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बजट को जनता से विश्वासघात बताया है।कमलनाथ का कहना है कि चुनाव से पहले किए गए बड़े वादे बजट भाषण में कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आंकड़ों और घोषणाओं की लंबी लिस्ट पेश की, लेकिन आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं दिखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जनता चौपाल में महिला ने इंदौर महापौर को दिखाया निगम का आईना, गौड़ पैदल चलते थे, लोगों मिलते थे, आप भी कीजिए
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता चौपाल शुरू की है। लेकिन इसमें एक महिला ने उन्हें नगर निगम के कामों को लेकर आईना दिखा दिया। वार्ड 84 में महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दो टूक कह दिया कि आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है। लक्ष्मण सिंह गौड़ ( पूर्व दिवंगत मंत्री ) फोर व्हीलर में नहीं पैदल चलते थे। लोगों से मिलते थे। इसलिए आज भी क्षेत्र लोग उन्हें पूजते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में बेरोजगारी के हाल: भोपाल दूसरे नंबर पर तो पहले पर ग्वालियर
एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 11 महीनों में लगभग 35 हजार बेरोजगार बढ़े हैं। इससे प्रदेश में कुल बेरोजगार युवाओं की संख्या 26.53 लाख हो गई है। बेरोजगारी के मामले में ग्वालियर सबसे ऊपर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी मामले में नेहा सिंह पर सबकी नजर, MP से तगड़ा कनेक्शन
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई समिट में नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी का रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। इस मामले में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कम्यूनिकेशन की हैड नेहा सिंह चर्चा के केंद्र में है। इनका मध्यप्रदेश के इंदौर से कनेक्शन है। जब यह पता चला कि यह चाइनीज रोबोट है, तो धोखाधड़ी के आरोप लगे और यूनिवर्सिटी को बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में सबसे ज्यादा नेहा सिंह का नाम सामने आ रहा है, जिनका गहरा संबंध मध्यप्रदेश से है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में बढ़ सकती हैं शराब की कीमतें, नई लिकर पॉलिसी में छोटे खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: शराब ठेकों की कीमतों में 20% की बढ़ोतरी के साथ मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही नई आबकारी नीति (लिकर पॉलिसी) लागू कर सकती है। इसका उद्देश्य शराब के कारोबार में अधिक प्रतिस्पर्धा लाकर राजस्व में बढ़ोतरी करना है। साथ ही और ओवरचार्जिंग की शिकायतों को कम करना भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us