MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Nov 02, 2025, 21:14 IST
mp top news (52)
नमस्कार! एमपी में बदला मौसम का मिजाज; इंदौर में कलेक्टर की सख्ती, अपोलो समेत 8 फैक्ट्रियां सील। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नवंबर की शुरुआत में मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। शनिवार रात से बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हो सकती है।
रविवार को प्रदेश में तापमान में मामूली वृद्धि हुई। इससे शुरुआती सर्दी से राहत मिली। हालांकि, एक सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश जारी है। झाबुआ, बड़वानी, धार और अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक बारिश की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। करीब 7 हजार स्लीपर बसें एक साथ खड़ी कर दी गई हैं। इससे भोपाल और इंदौर से जयपुर, बीकानेर, उदयपुर जैसी प्रमुख जगहों के लिए चलने वाली बसें पूरी तरह बंद हैं। बीते चार दिन से ISBT भोपाल में 20 से ज्यादा AC और डीलक्स बसें एक ही जगह अटकी पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में देव प्रबोधिनी एकादशी पर कैट रोड पर हादसा हुआ था। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई थी। अब इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने फायर सेफ्टी मानकों की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह से सख्ती से कार्रवाई की गई। जांच अभियान में अपोलो जैसी इंटरनेशनल कंपनी सहित 10 फैक्ट्रियों को सील किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर बनाई गई प्रशासनिक टीमों ने औद्योगिक क्षेत्रों, गोदामों और फैक्ट्रियों में जाकर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। इस दौरान जहां भी लापरवाही और फायर सेफ्टी उपकरणों की खामियां पाई गई, वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी,
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने वर्ष 2025-26 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। यह भर्ती संजय गांधी ताप विद्युत गृह, बिरसिंहपुर (जिला उमरिया) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 27 पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और जनरल स्ट्रीम अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये भर्ती बिलकुल सही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश सरकार ने समृद्ध एमपी के विजन 2047 डॉक्यूमेंट को तैयार कर लिया है। इसके साथ ही इस मास्टर प्लान को सार्वजनिक भी कर दिया गया है। शनिवार, 1 नवंबर को स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस विजन डॉक्यूमेंट को जारी किया।
इसका सबसे अहम हिस्सा साल 2047 तक 1 करोड़ नई नौकरियां (Jobs) पैदा करना है। इस योजना में उद्योगों का योगदान 2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर 50 लाख करोड़ तक करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नक्सलवाद मुक्त मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत के बाद पुलिस की हॉक फोर्स बालाघाट जिले में महिला नक्सली का आत्मसमर्पण कराने में कामयाब रही है। प्रदेश में अभियान शुरू होने के बाद संभवतः यह पहला आत्मसमर्पण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की एक अच्छी-खासी मुहिम को पलीता लगाने में अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिंह ने एक महीने पहले व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। यह नंबर रहवासियों के लिए शहर में ट्रैफिक समस्या की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए था, लेकिन इसमें ऐसा कांड हुआ कि लोगों का विश्वास ही उठ जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में हाईकोर्ट की 38 वर्षीय वकील अभिजीता राठौर ने रविवार को जाते-जाते भी जिंदगी को नई दिशा दे दी। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद अभिजीता का अंगदान किया गया। इससे कई लोगों को जीने की उम्मीद मिल गई। उनके अंगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए शहर में 65वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। महिला वकील अभिजीता राठौर एक बहादुर बेटी, सशक्त पत्नी और संवेदनशील वकील थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (पीईबी) ने समूह-2 और उप समूह-3 के 300 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन, इस भर्ती को लेकर भोपाल नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
परिषद का कहना है कि निगम में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 15, विद्युत के 1 और मैकेनिकल के 1 पद की भर्ती नियमों के खिलाफ की जा रही है। एमआईसी का आरोप है कि ये पद द्वितीय श्रेणी की श्रेणी में आते हैं और पीईबी को ऐसे पदों पर भर्ती का अधिकार ही नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: जल्द ही धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी एक साथ नजर आएंगे। लंबे वक्त से दोनों की शादी की चर्चा के बीच यह पहली बार है कि दोनों कथावाचक साथ दिखेंगे। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद जया किशोरी ने वीडियो जारी कर खबर दी है।
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस पदयात्रा में प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी भी शामिल होंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील की है। बता दें कि आए दिन इन दोनों कथा वाचकों की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। ऐसे में इन दोनों के एक साथ एक मंच पर आने से सोशल मीडिया पर लोग फिर से कई कयास लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Report: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, नवंबर में बारिश और ठंड का कई जिलों में अलर्ट
रविवार को प्रदेश में तापमान में मामूली वृद्धि हुई। इससे शुरुआती सर्दी से राहत मिली। हालांकि, एक सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश जारी है। झाबुआ, बड़वानी, धार और अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक बारिश की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह
इंदौर में कलेक्टर की सख्ती, फायर सेफ्टी लापरवाही पर अपोलो समेत 8 फैक्ट्रियां सील
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी, MPPGCL Vacancy 2025 में इन पदों पर भर्ती शुरू
मध्यप्रदेश में 1 करोड़ नौकरियां देने की तैयारी, मोहन सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार
इसका सबसे अहम हिस्सा साल 2047 तक 1 करोड़ नई नौकरियां (Jobs) पैदा करना है। इस योजना में उद्योगों का योगदान 2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर 50 लाख करोड़ तक करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बालाघाट में नक्सल मोर्चे पर सफलता: 22 वर्षीय महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
इंदौर सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक
इंदौर की महिला वकील अभिजीता ने अंतिम सांस में कर दिया ऐसा काम, तीन लोगों को मिल गई नई जिंदगी
भोपाल नगर निगम की भर्ती पर विवाद, पीईबी की परीक्षा पर एमआईसी ने जताई आपत्ति
परिषद का कहना है कि निगम में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 15, विद्युत के 1 और मैकेनिकल के 1 पद की भर्ती नियमों के खिलाफ की जा रही है। एमआईसी का आरोप है कि ये पद द्वितीय श्रेणी की श्रेणी में आते हैं और पीईबी को ऐसे पदों पर भर्ती का अधिकार ही नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जमेगी धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी की जोड़ी, हिंदू एकता के लिए करने जा रहे हैं बड़ा काम
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस पदयात्रा में प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी भी शामिल होंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील की है। बता दें कि आए दिन इन दोनों कथा वाचकों की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। ऐसे में इन दोनों के एक साथ एक मंच पर आने से सोशल मीडिया पर लोग फिर से कई कयास लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari