MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से...MP में बनेंगे 1000 इन्क्यूबेशन सेंटर, 10 लाख रोजगार का लक्ष्य। गरीबों के आवास वाली करोड़ों की जमीन भूमाफिया के हवाले। लैंड पूलिंग एक्ट विवाद थमा। एमपी में शीतलहर का अलर्ट जारी।

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
mp-top-news-22-november
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MP में बनेंगे 1000 इन्क्यूबेशन सेंटर, सीएम मोहन यादव बोले- 10 लाख रोजगार का लक्ष्य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1000 इन्क्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे। इसमें स्व-सहायता समूह, स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतें और सरकारी दफ्तर शामिल होंगे। यह कदम राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे।

गरीबों के आवास वाली करोड़ों की जमीन भूमाफिया के हवाले, जिला प्रशासन-नगर-निगम, नेता सब खामोश

INDORE. इंदौर में एक शर्मनाक सच फिर सामने आया है। जिस जमीन पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर मिलने थे, आज उसी जमीन पर इंदौर के भू माफिया पक्के मकान-दुकान खड़े कर रहे हैं। हैरत की बात यह कि इसकी जानकारी इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी है, लेकिन वो सिर्फ मूकदर्शक बने हैं। यह सब भाजपा सरकार वाले शहर में हो रहा है, जहां मेयर भाजपा के, सांसद भाजपा का, दो मंत्री भाजपा के और सभी नौ विधायक भाजपा के हैं। फिर भी पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट वाली जमीन पर कब्जा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लैंड पूलिंग एक्ट विवाद थमा : सरकार और किसान संघ के बीच बनी सहमति

BHOPAL. उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग एक्ट के विवाद पर एमपी सरकार और किसान संघ के बीच सहमति बन गई है। किसानों ने आंदोलन को टालते हुए, अफसरों से स्पष्ट बात की। सूत्रों के मुताबिक संशोधन और निरस्तीकरण के मुद्दे पर समझौता हो गया है। ऑफ द रिकॉर्ड अधिकारियों ने बताया कि किसानों को जो गलतफहमी थी, उसे दूर कर दिया गया है। मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी-नेता ऑफिशियल बयान देने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लैंड पूलिंग एक्ट को लेकर शुक्रवार को अफसरों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। लंबे समय से बनी भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए दोनों पक्षों ने बीच का रास्ता निकाल लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 7 जिलों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम

MP News: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर में शीतलहर का प्रभाव रहा। खरगौन जिले में तेज शीतलहर और नरसिंहपुर में शीतल दिन देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, आखिर एक भी आदिवासी जज क्यों नहीं?

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सिविल जज परीक्षा (Madhya Pradesh Civil Judge Exam) 2022 के परिणाम आते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 191 कुल पदों में से केवल 47 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 121 पदों पर एक भी आदिवासी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाया। इसे लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अगवानी में नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता, दिग्विजय का तंज- भाजपा करती है यूज एंड थ्रो

BHOPAL. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बीजेपी का कोई बड़ा नेता एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा। इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का रवैया हमेशा यूज एंड थ्रो का होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क

INDORE. मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। मध्यप्रदेश में शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा में अब यात्रियों के वजन का पेंच आ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली ब्लास्ट का महू कनेक्शन में नाम आने के बाद जावद सिद्दीकी को मकान तोड़ने के मामले में मिली राहत

INDORE NEWS: दिल्ली ब्लास्ट में महू का कनेक्शन सामने आने के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को राहत मिली है। उन्हें तीन दिन में मकान तोड़ने का नोटिस मिला था। इंदौर हाईकोर्ट  की बेंच ने इस मामले में 15 दिन का स्टे (रोक) लगा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन, देखें इनमें आपका शहर है क्या

एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश में जबलपुर-दमोह और सतना-चित्रकूट सहित 5 प्रमुख सड़कों को फोर लेन सड़कें बनाने की योजना आई है। इस NHAI प्रोजेक्ट के लिए 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश तय है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किसानों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा, अब ये नए नुकसान भी PM Fasal Bima Yojana में होंगे कवर

today's news headlines. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुछ नए नुकसान भी कवर होंगे। पहले जो नुकसान कवर नहीं होते थे। जैसे जंगली जानवरों से फसल का नुकसान और अतिवृष्टि या बाढ़ से होने वाला नुकसान, अब उन पर मुआवजा मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के किसानों को बड़ी राहत: हाईटेंशन लाइन खेत से गुजरने पर मिलेगा 200% मुआवजा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। अब अगर हाईटेंशन लाइन खेतों से गुजरती है, तो किसानों को 200 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। इससे पहले यह मुआवजा केवल 85 प्रतिशत था। सरकार ने इसे बढ़ाकर किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने का कदम उठाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP News मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव MP Weather update प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सिविल जज परीक्षा एमपी के किसानों को बड़ी राहत एमपी टॉप न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें लैंड पूलिंग एक्ट दिल्ली ब्लास्ट today's news headlines
Advertisment