MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Oct 24, 2025, 08:04 IST
Share
mp-top-news-24-october
mp-top-news-24-october

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... लाड़ली बहनों की आस टूटी, भाई दूज पर नहीं मिले 250 रुपए। समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक में CM सख्त, 21 पर कार्रवाई। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

Ladli Behna Yojana: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को नहीं मिले 250 रुपए, जानिए अब कब मिलेगा पैसा?

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लागू लाड़ली बहना योजना (Laadli Behna Yojana) ने राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। आज यानी 23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज के अवसर पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त किस्त मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, यह राशि खबर लिखे जाने तक तो खाते में नहीं आई थी। इसकी वजह से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या भुगतान रोका गया है? क्या योजना बंद हो गई है? क्या अगली किस्त बढ़ाई जाएगी? लाड़ली बहनों को भाई दूज पर 250 रुपए क्यों नहीं मिले? सरकार ने अगली किस्त को लेकर क्या कहा है? नवंबर से शुरू होने वाले भुगतान में क्या बदलाव किए गए हैं? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सीएम सख्त, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 19 पर कार्रवाई

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में 3 कर्मचारियों को निलंबित किया गया। इसके साथ ही, 19 के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इनमें से 5 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी काम समय पर और जिम्मेदारी से होना चाहिए, वरना सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आंखों के लिए काल बनी कार्बाइड गन पर प्रशासन सख्त, भोपाल समेत 3 जिलों में बैन

BHOPAL. भोपाल समेत मध्य प्रदेश के तीन जिलों में अब कार्बाइड गन की खरीद-फरोख्त और स्टॉक पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दिवाली के दौरान इस देसी पटाखा गन से करीब 250 लोगों की आंखों को नुकसान हो चुका है। वहीं, इसके बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर की रात ADM प्रकाश नायक ने यह सख्त आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इस गन को बेचते या स्टोर करते पाया गया, तो एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही कई इलाकों में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले 24 घंटों में काफी दिलचस्प रहा। इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि नर्मदापुरम संभाग में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा बाकी इलाकों में आसमान साफ रहा। वहीं आज यानी शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भी 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव कुछ दिनों तक और रह सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: टीम हेमंत में सिंधिया समर्थक प्रभुराम को बड़ी जिम्मेदारी

एमपी टॉप न्यूज ।मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार शाम कर दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। टीम हेमंत में इस बार 25 लोगों को जगह मिली है। नई कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी वर्ग को जगह दी गई है। सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में लाया गया है। इस टीम में 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनके साथ ही चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को दूसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ।मध्य प्रदेश में आज, 23 अक्टूबर को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। इनमें किसानों (Farmers) के लिए ब्याज मुक्त लोन से लेकर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने समेत कई प्रस्तावों को मंजूर किया गया है। मोहन कैबिनेट ने फैसला किया है कि किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन 0% ब्याज पर मिलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह योजना पहले से चल रही थी। इसे अब और मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर महाकाल की सेवा में लगे श्यामू पर

महाकाल की सवारी में वर्षों से भगवान महाकालेश्वर को नगर भ्रमण पर ले जाने वाला प्रिय हाथी श्यामू अब चर्चा के केंद्र में है। खबर ये है कि इंदौर के हाथी मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर श्यामू पर भी है। वहीं, जैसे ही लोगों को ये बात पता चली, उज्जैन के भक्तों और महाकाल प्रेमियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

घर में आग लगने से बिजनेसमैन व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत, बेटी को बचाने आग में कूदे

इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार तड़के एक भयंकर हादसा हो गया। हादसे में नर्मदा सेना के राष्ट्रीय और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से अग्रवाल मौत हो गई। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार, शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में मंदिर था, जहां अखंड दीपक जल रहा था। उसके पास ही स्टोर रूम था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक से आग लगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हमारा शिक्षक ऐप पर जबलपुर DEO ने दी सफाई, शिक्षिका ने उठाया प्राइवेसी का सवाल

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए शुरू किए गए ‘हमारा शिक्षक’ ई-अटेंडेंस एप को लेकर जबलपुर में विवाद गहराता जा रहा है। एक शिक्षिका द्वारा निजी मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने से इनकार करने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का भी पक्ष सामने आया है। मामला अब निजता बनाम अनुशासन की बहस में बदल गया है। एक पक्ष जहां इसे निजता का हनन बता रहा है। वहीं, दूसरा पक्ष आरोपों को अटेंडेंस लगाने से बचने का बहाना मान रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • Ladli Behna Yojana
  • समाधान ऑनलाइन
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज

By Sandeep Kumar

दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?

By

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By VINAY VERMA

शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच

By The Sootr

21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच
अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार