MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Jan 26, 2026, 07:51 IST
Share
mp top news 26 january
mp top news 26 january

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... उज्जैन में सीएम मोहन यादव तो भोपाल में राज्यपाल फहराएंगे झंडा, पद्म पुरस्कार 2026: MP से भगवानदास समेत 3 के नाम, देखें लिस्ट...साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

उज्जैन में सीएम मोहन यादव तो भोपाल में राज्यपाल फहराएंगे झंडा

भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड ग्राउंड पर होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल झंडा फहराएंगे। वहीं, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ध्वज फहराएंगे। सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। यह दिवस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। आइए, समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट

गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की सूची जारी हुई है। इस सूची में देशभर के 45 हस्तियों का नाम पद्म श्री अवार्ड के लिए चुना गया है। इसमें मध्यप्रदेश के भगवान दास रायकवार, कैलाश चंद्र पंत और मोहन नागर का नाम शामिल है। यह लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 21 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक, 4 को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य के 21 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) मिलेगा। 17 अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (MSM) मिलेगा। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट निष्ठा, अनुशासन, मानव सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा। राष्ट्रपति पदक देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान में शामिल है। इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को पदक प्रदान किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में सर्दी, कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में होगी हल्की बारिश

मध्यप्रदेश में इस वक्त तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनसे नमी बढ़ रही है और कोहरा छा रहा है। सोमवार सुबह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरा रहेगा। बादल दोपहर बाद घेर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सक्रिय है, जिसका असर अब मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। अगले तीन-चार दिन तक कोहरा जारी रह सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस भर्ती: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के रिजल्ट जारी, देखें अपना नाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 25 जनवरी 2026 को MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश में 7500 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और क्वालिफाई स्टेटस MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बैंक अधिकारी-कर्मचारी करेंगे एक दिन की हड़ताल, यह भी चाहते हैं 5 डे वर्किंग

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मप्र में शासकीय दफ्तरों में 5 डे वर्किंग लागू है। कोविड के दौर के बाद से ही यह व्यवस्था है। अब बैंक कर्मियों ने भी यही मांग की है। इसके लिए 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा में 28वीं मौत से मचा बवाल, परिजन बोले गंदे पानी से हुई, प्रशासन बोला थी हार्ट की बीमारी

भागीरथपुरा में रविवार, 25 जनवरी की सुबह कांग्रेस नेता राजाराम बोरासी की मौत ने बवाल मचा दिया है। वे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। यह 28वीं मौत थी। लेकिन जैसे ही मौत की खबरें आईं, तत्काल स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट निकाली और खंडन करना शुरू कर दिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि यह सब गंदे पानी से हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी NSUI में शह-मात का खेल: प्रदेश नेतृत्व ने प्रभारी को किया दरकिनार, नियुक्ति पर रोक

मध्य प्रदेश एनएसयूआई में इन दिनों संगठन नहीं, बल्कि सत्ता-संतुलन की लड़ाई चल रही है। बिना प्रदेश प्रभारी को विश्वास में लिए प्रदेश स्तर पर प्रवक्ता की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन दो दिन के भीतर ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने उस पर ब्रेक लगा दिया। यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि प्रदेश एनएसयूआई और मध्य प्रदेश कांग्रेस अपनी-अपनी धुन में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी को हाशिये पर रखा जा रहा है। नतीजा संगठन में खींचतान, असमंजस और “शह-मात” जैसी स्थिति। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कैलाश चंद्र पंत को मिला पद्म श्री अवार्ड, हिंदी भाषा के लिए रहा सराहनीय योगदान

एमपी टॉप न्यूज: 25 जनवरी 2026 को पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी हुई। इनमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम से देश का मान बढ़ाया। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र पंत का नाम भी इसमें है। सरकार ने उन्हें पद्म श्री के लिए चुना है। हिंदी भाषा के लिए उनका योगदान सराहनीय है। वह हिंदी का मान पूरे भारत में बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC महाआंदोलन में इस बार भीड़ क्यों नहीं, 13 महीने पहले पुराने आंदोलन से इस बार क्या बदल गया

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) का महाआंदोलन 24 से 27 जनवरी तक हो रहा है। इस आंदोलन को न्याय यात्रा 2.0 नाम दिया गया है। यह आंदोलन पीएससी से संबंधित मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को एक दिन और एक रात हो चुकी है। विरोध प्रदर्शनकारियों की संख्या एक हजार अनुमानित थी, लेकिन यह दस फीसदी भी नहीं है। बीते 13 माह पहले दिसंबर 2024 में हुए आंदोलन से इस बार बहुत कुछ बदला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने पलटा बरी करने का फैसला, दगाबाज दोस्त जाएगा जेल

भोपाल के रमेश कुमार मेहरा और आनंद मालवीय के बीच पुरानी दोस्ती थी। दोस्ती के भरोसे आनंद ने रमेश से पैसों की मदद मांगी थी। रमेश ने बिना ज्यादा सोचे 24 अप्रैल 2015 को दो लाख रुपए दे दिए थे। उम्मीद थी कि दोस्त समय पर पैसे वापस लौटा देगा। पैसे देते समय दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते में छह महीने में पैसा लौटाने की बात लिखी गई थी। यह भी तय हुआ कि जरूरत पड़ने पर चेक लगाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • पद्म पुरस्कार
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच