MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Jul 30, 2025, 21:04 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार। सांई पूजा पर भड़के महामंडलेश्वर, बोले-मूर्ति को कुएं में फेंक दो। MP में भारी से बारिश हाहाकार । एमपी में हर दिन 20 महिलाओं के साथ रेप, सीएम ने दी जानकारी। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी में हर दिन 20 महिलाओं से रेप, 38 होती हैं लापता, सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी, विपक्ष ने उठाए सवाल

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में पिछले कुछ समय में तेजी से वृद्धि हुई है। वृद्धि के यह आंकडे़ खुद सरकार ने विधानसभा में प्रस्तुत किए हैं। जो चौकाने वाले हैं। कांग्रेस के विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में जो आंकड़े प्रस्तुत किए, वे अत्यधिक चिंताजनक हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, मप्र में प्रतिदिन औसतन 38 महिलाएं लापता हो रही हैं, और 20 महिलाओं एवं नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सांई पूजा पर भड़के महामंडलेश्वर, बोले- साईं की मूर्ति को कुएं में फेंक दो, आग लगा दो

स्वामी प्रेमानंद पुरी, जो निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं, ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया। उज्जैन में 25 जुलाई को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि घर में अगर साईं बाबा की मूर्ति है तो उसे कुएं में फेंक दो और यदि कोई फोटो है तो उसे आग लगा दो। महामंडलेश्वर ने यह बातें पंचकोशी मार्ग की एक होटल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान 25 जुलाई को कही। उनके अनुसार, 84 करोड़ देवी-देवताओं को छोड़कर एक मुस्लिम व्यक्ति की पूजा करना हिंदू धर्म के लिए नुकसानदायक है। स्वामी प्रेमानंद ने यह भी कहा कि कुछ मंदिरों में साईं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिन्हें हटा दिया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Alert : नर्मदापुरम में घरों में घुसा पानी, कई जिलों में बाढ़ का संकट, CM ने रक्षा मंत्रालय से मांगी मदद

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का संकट बढ़ गया है। श्योपुर को माधोपुर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-552 पर रणथंभोर नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिया टूट जाने से मार्ग बंद हो गया है। इससे जयपुर, दिल्ली, टोंक और दोसा की ओर जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है और मानपुर के सरकारी अस्पताल में पानी भरने से 12 मरीज फंस गए। जिन्हें एसडीईआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गुना जिले में 24 घंटे में 12.92 इंच बारिश हुई और कलोरा बांध की वेस्ट बीयर टूटने से आसपास के गांवों में जलमग्न होने का खतरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में लव जिहाद फंडिंग का आरोपी पार्षद अनवर कादरी को जम्मू से पकड़ा, एक महिला भी थी साथ

इंदौर में लव जिहाद और हिंदू युवतियों के शोषण के आरोपितों को आर्थिक सहायता देने के आरोपी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक महिला भी पकड़ में आई है। पहले उसके नेपाल भागने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन वह दिल्ली में बेटी के पकड़े जाने के बाद जम्मू भाग गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ड्रग तस्कर यासीन मछली व परिवार के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, तोड़ा 50 करोड़ का अवैध निर्माण

भोपाल के अनंतपुरा कोकता इलाके में 50 करोड़ के अवैध निर्माण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मछली परिवार के खिलाफ की गई, जिन्होंने सरकारी जमीन पर फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और आवासीय भवन का निर्माण किया था। ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किए गए यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद उर्फ मछली के 50 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। इस दौरान मछली परिवार के कई मकान व निर्माण जमींदोज किए गए। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक बड़ी पुलिस टीम और कई जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की करतूतों पर पार्टी सख्त, विधायक को फटकार!

हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन ने इंदौर-3 विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को गोलू शुक्ला को पार्टी कार्यालय बुलाया। उन्होंने गोलू शुक्ला को बेटे के कृत्य पर कड़ी नकेल कसने की सलाह दी। पार्टी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से हुईं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोलू शुक्ला को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश

इंदौर प्रशासन और पुलिस, नगर निगम को ट्रैफिक सुधार के लिए हाईकोर्ट से मिले फ्री हैंड के बाद इसमें सख्ती की शुरुआत हो गई है। इसके लिए कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने प्रतिबंधात्मक धारा के तहत टू व्हीलर चालकों के लिए अहम आदेश जारी किया है। बता दें कि आदेश 1 अगस्त से लागू होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निगम-मंडलों की नियुक्तियों को फाइनल कराने दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार का डेढ़ साल लंबा समय अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार में निगम-मंडल, प्राधिकरण, आयोग और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के पदों के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। सीएम मोहन यादव बुधवार रात को दिल्ली का दौरा करेंगे और वहां पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

27% OBC आरक्षण पर सीएम मोहन की विधायकों को नसीहत, बोले- ध्यान रखें कांग्रेस श्रेय न ले ले

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम ने भाजपा विधायकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने के प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो साल में राज्य में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, और विधायकों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पार्षदों को जीताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधानसभा में मंत्री विजय शाह की गैरहाजिरी पर बवाल, विपक्ष ने पूछा कहां हैं... अध्यक्ष को आना पड़ा बीच में

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को एक बड़ी घटना घटी। मंत्री विजय शाह सत्र में अनुपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने सवाल उठाए कि मंत्री कहां हैं और क्या उन्हें बचाया जा रहा है। विपक्ष ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की। इस लेख में हम घटनाक्रम और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को विस्तार से देखेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज | एमपी टॉप न्यूज | एमपी समाचार | मध्य प्रदेश समाचार | 27 फीसदी OBC आरक्षण

Tags:
  • एमपी समाचार
  • मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • भारी बारिश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • 27 फीसदी OBC आरक्षण
  • कर्नल सोफिया
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम
इधर पुलिस काट रही चक्कर, उधर सूरत में गुजराती थाली का स्वाद ले रहे अमित जोगी! पार्टी बोली- 9 को थाने में देंगे हाजिरी

By Umeshwari Baghel

इधर पुलिस काट रही चक्कर, उधर सूरत में गुजराती थाली का स्वाद ले रहे अमित जोगी! पार्टी बोली- 9 को थाने में देंगे हाजिरी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला की जांच अब अलवर पहुंची, ACB ने गोयल फैशंस की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला की जांच अब अलवर पहुंची, ACB ने गोयल फैशंस की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा
ट्विशा की मौत से पहले 3 दिन की चैट, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज ने खोली कहानी, HC ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज की

By Neel Tiwari

ट्विशा की मौत से पहले 3 दिन की चैट, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज ने खोली कहानी, HC ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज की
एमपी में PSU डॉक्टर्स को क्यों नहीं मिलेगा 30% कोटा? हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

By Neel Tiwari

एमपी में PSU डॉक्टर्स को क्यों नहीं मिलेगा 30% कोटा? हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
जोधपुर में तस्कर का 75 लाख का मकान फ्रीज, तस्करी से बनाई थी संपत्ति

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में तस्कर का 75 लाख का मकान फ्रीज, तस्करी से बनाई थी संपत्ति
जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा