MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Dec 06, 2025, 21:10 IST
mp top news (63)
नमस्कार! MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार; 17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, एमपी सरकार हवाई यात्रा पर रोजाना खर्च कर रही 21 लाख से ज्यादा; साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी में पिछले चौबीस घंटों में ठंड बढ़ी है। सभी संभागों में आसमान साफ रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने शीतलहर को तेज कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल, इंदौर, शहडोल और उज्जैन संभागों में तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है। बात करें 6 दिसंबर 2025 को दोपहर के मौसम की तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
17 दिसंबर को हो सकता है
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर चर्चा करने सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। 17 दिसंबर को एक दिन के विशेष सत्र में सभी विधायक सामूहिक रूप से आत्मनिर्भर मप्र और विकसित मप्र का खाका खींचेंगे। इस सत्र में सरकार रेवेन्यू और रोजगार बढ़ाने पर भी चर्चा कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश सरकार का हवाई यात्रा पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार सरकार के विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर प्रतिदिन 21 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। यह जानकारी कांग्रेस के दो विधायकों कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के सवालों के जवाब में मिली है।
इसके साथ ही, यह तथ्य सामने आया है कि राज्य सरकार का कर्ज पिछले 20 सालों में 16 गुना बढ़ चुका है, जो अब 4.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस बढ़ते खर्च ने सरकार के आर्थिक हालात पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरकारी हाईस्कूल के प्रिंसिपल के घर ईओडब्लू को बेहिसाब संपत्ति और अन्य सामान मिला है। ईओडब्लू को करीब साढ़े तीन करोड़ की संपित्तयां मिली हैं। साथ ही आलीशान मकान, 12 लाख के गहने, 10 फोर व्हीलर और चार टू व्हीलर गाड़ियां भी मिली हैं। प्रिंसिपल अभिमन्यु के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। सीधी में हाईस्कूल के प्रिंसिपल अभिमन्यु के घर शुक्रवार को ईओडब्लू ने छापा मारा था। अभिमन्यु सिंह पर आय से अधिक संपत्ति मिलने का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के सबसे बड़े जिले इंदौर ने शुक्रवार रात विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)100 फीसदी पूरा कर लिया है। इस दौरान मतदाता सूची में 5 लाख 68 हजार मतदाता गायब पाए गए, जिनमें से 41,478 की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा 2 लाख 75 हजार मतदाता ऐसे थे, जिन्हें ढूंढा नहीं जा सका। 2 लाख 05 हजार मतदाता शिफ्ट हो चुके थे, और 46,665 अन्य कारणों से गायब थे। यह स्थिति इंदौर की 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता सूची के लिए चिंता का कारण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाले में पहली बार अदालत रात 8 बजे तक चली। खास बात ये रही कि सजा सुनाने के बाद ही जज कोर्ट से गए। विशेष सत्र न्यायालय ने ग्वालियर में आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में दोषी हरवेंद्र चौहान उर्फ प्रवेंद्र और सॉल्वर रणवीर सिंह को 7-7 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 12-12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बार फिर खास दिन आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसंबर को कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। यह यह लाड़ली बहना सम्मेलन खजुराहो में आयोजित होगा। इसी दिन लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त भी ट्रांसफर हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गृह मंत्री
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के जिस पुलिस थाने पर गर्व का झंडा फहराया जा रहा था, वही पुलिस थाना अब पूरे महकमे के माथे पर कलंक की कालिख बनकर चिपक गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदसौर जिले के जिस मल्हारगढ़ थाने को देश के टॉप-10 उत्कृष्ट थानों में शामिल कर उसका सम्मान बढ़ाया था, उसी थाने की पुलिस ने ऐसा कांड किया है कि पूरे तंत्र की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी का समाचार: मध्य प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के एक बड़े विधायक पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक संजय पाठक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी सरकार एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वालों को सम्मानित करने जा रही है। इसके लिए सरकार “लखपति एक बीघा किसान योजना” शुरू करने वाली है। सरकार ऐसे किसानों को पहचानकर उनकी मेहनत को समाज के सामने लाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग को डिटेल रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
17 मामलों में आरोपी, दो साल से फरार
एमपी के समाचार:l जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में वांछित अमित खम्परिया को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। वह दो साल से फरार था। पुलिस ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है। सवाल यह है कि क्या यह गिरफ्तारी पुलिस की उपलब्धि है? या हाईकोर्ट की फटकार आरोपी पर दबाव का परिणाम? खासकर जब 9 दिसंबर को हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Report: प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, शीतलहर के आसार, रात का गिरेगा पारा
17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र , आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा
एमपी सरकार हवाई यात्रा पर रोजाना खर्च कर रही 21 लाख से ज्यादा, एक घंटे का रेट 5 लाख रुपए
इसके साथ ही, यह तथ्य सामने आया है कि राज्य सरकार का कर्ज पिछले 20 सालों में 16 गुना बढ़ चुका है, जो अब 4.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस बढ़ते खर्च ने सरकार के आर्थिक हालात पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीधी के प्रिंसिपल अभिमन्यु सिंह के घर साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति, गाड़ियां और जेवरात, EOW खंगाल रही अमीरी का कनेक्शन
इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त
व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाला: दोषियों को सजा सुनाने के लिए पहली बार रात 8 बजे तक चली सुनवाई
लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त 9 दिसंबर को हो सकती है जारी, ये नई योजनाएं भी होंगी घोषित
गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के जिस थाने को सम्मान दिया, उसी ने पुलिस की नाक कटाई
दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान
एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वाले किसानों को एमपी सरकार करेगी सम्मानित
17 मामलों में आरोपी, दो साल से फरार खनन माफिया अमित खम्परिया नागपुर से गिरफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA