MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp top news
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार! MP Weather Report: उत्तरी हवा बढ़ाएगी ठंड, रात में गिरेगा पारा; डीएड की फर्जी अंकसूची से शिक्षक बन बैठे 80 से ज्यादा मुन्नाभाई; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP Weather Report: प्रदेश में उत्तरी हवा से बढ़ेगी ठंड, रात में गिरेगा इतना पारा

एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:BHOPAL.मध्य प्रदेश में ठंडी हवा ने मौसम को सर्द कर दिया है। कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कम हुआ है। पचमढ़ी और कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 5.4°C से 4.3°C के बीच रहा। भोपाल और शहडोल में शीतलहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश में 7 दिसंबर 2025 को दोपहर बाद तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं आज रात रात न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

मालवांचल में भी डीएड की फर्जी अंकसूची से शिक्षक बन बैठे 80 से ज्यादा मुन्नाभाई

BHOPAL. डीएड के फर्जी डिप्लोमा के सहारे शिक्षक बनने वाले मुन्ना भाईयों की फेहरिस्त बढ़ रही है। ग्वालियर-चंबल में तीन दर्जन से ज्यादा शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके बाद अब STF की जांच मालवा अंचल के जिलों तक पहुंच गई है। डीएड की फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षक बनने का खेल बीते 20 साल से जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जाति घोटाले को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें कुछ लोगों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की है। जांच में यह सामने आया है कि यहां आठ अभ्यार्थियों ने पहले ओबीसी के कोटे से स्कॉलरशिप ली थी। बाद में इन लोगों ने फर्जी आदिवासी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

इंदौर SIR में नो मैपिंग के 1.63 लाख मतदाताओं को जाएंगे नोटिस, 5.58 लाख नाम हटेंगे

INDORE. इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (एसआईआर) का 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं, अब मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं की सूची से 5.58 लाख मतदाता कम हो जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

भोपाल बोट क्लब और क्रूज की आड़ में लाखों की हेराफेरी, सुविधाओं के नाम पर अधिकारियों ने भरी जेब

BHOPAL. राजधानी के बड़े तालाब में चल रहे क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खरीदारी में घोटाले का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने सैलानियों को आकर्षित करने के नाम पर अपनी जेबें भर लीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम यादव के सामने डालेंगे हथियार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए के इनामी नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र भी शामिल हैं। यह सरेंडर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बालाघाट में किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा

BHOPAL. भोपाल मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मेट्रो अपने कमर्शियल रन की ओर बढ़ चुकी है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए मेट्रो के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह तारीख अभी तय नहीं हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

पोर्टल पर पंचायती शिकायतों का अंबार फिर भी नहीं हो रहा समाधान

BHOPAL. सरकार एक ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का दावा कर रही है। वहीं प्रदेश में पंचायती राज से जुड़ी 23 हजार से ज्यादा शिकायत बंद कराने की तैयारी हो रही है। इन्हें बंद करने की वजह शिकायतकर्ता का बाहरी होना बताया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Tags:
  • MP weather report
  • भोपाल मेट्रो
  • एसआईआर
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भोपाल बोट क्लब
  • फर्जी डिप्लोमा
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम