MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 08, 2025, 07:56 IST
Share
mp-top-news-8-december-2025
mp-top-news-8-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्य प्रदेश की टॉप खबरों से...लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएंगे खेते में पैसे। डीएड की फर्जी अंकसूची से शिक्षक बन बैठे 80 से ज्यादा मुन्नाभाई। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

1.26 करोड़ महिलाओं को बेसब्री से इंतजार, इस दिन आएंगी लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त!

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अगली किस्त पर टिकी हैं। इस बार इस योजना की 31वीं किस्त जारी की जाएगी। वहीं मंगलवार, 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए की राशि डाली जाती थी। वहीं इस बार से बहनों के खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। इससे राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

मालवांचल में भी डीएड की फर्जी अंकसूची से शिक्षक बन बैठे 80 से ज्यादा मुन्नाभाई

BHOPAL. डीएड के फर्जी डिप्लोमा के सहारे शिक्षक बनने वाले मुन्ना भाईयों की फेहरिस्त बढ़ रही है। ग्वालियर-चंबल में तीन दर्जन से ज्यादा शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके बाद अब STF की जांच मालवा अंचल के जिलों तक पहुंच गई है। डीएड की फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षक बनने का खेल बीते 20 साल से जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे 1750 रुपए! जानें किस महीने से आएगी खातों में राशि

Damoh: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों की खुशी बढ़ने वाली है। मोहन सरकार लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि में एक बार बढ़ोतरी करने जा रही है। मंत्री लोधी ने दमोह में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। लोधी ने संकेत दिया कि राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 6-7 डिग्री रहेगा रात का पारा, जानें मौसम का हाल

BHOPAL.मध्यप्रदेश में 8 दिसंबर को मौसम में हल्का बदलाव देखा जाएगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर में ठंडी हवा चलने की संभावना है। दिन का तापमान 24°C के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 12°C तक गिर सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन में पारा 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया, जहां पर्यटक घरों में कैद हो गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पोर्टल पर पंचायती शिकायतों का अंबार फिर भी नहीं हो रहा समाधान

BHOPAL. सरकार एक ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का दावा कर रही है। वहीं प्रदेश में पंचायती राज से जुड़ी 23 हजार से ज्यादा शिकायत बंद कराने की तैयारी हो रही है। इन्हें बंद करने की वजह शिकायतकर्ता का बाहरी होना बताया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी, अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ी हुई हैं। पंचायती राज से संबंधित 3.31 लाख शिकायतें पोर्टल पर दर्ज है। सबसे ज्यादा 14943 शिकायतें मुरैना जिले से दर्ज की गई हैं। सबसे कम 339 आलीराजपुर से आई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम यादव के सामने डालेंगे हथियार

एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए के इनामी नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र भी शामिल हैं। यह सरेंडर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बालाघाट में किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर SIR में नो मैपिंग के 1.63 लाख मतदाताओं को जाएंगे नोटिस, 5.58 लाख नाम हटेंगे

MP News. इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (एसआईआर) का 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं, अब मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं की सूची से 5.58 लाख मतदाता कम हो जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल बोट क्लब और क्रूज की आड़ में लाखों की हेराफेरी, सुविधाओं के नाम पर अधिकारियों ने भरी जेब

BHOPAL. राजधानी के बड़े तालाब में चल रहे क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खरीदारी में घोटाले का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने सैलानियों को आकर्षित करने के नाम पर अपनी जेबें भर लीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा

BHOPAL. भोपाल मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मेट्रो अपने कमर्शियल रन की ओर बढ़ चुकी है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए मेट्रो के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह तारीख अभी तय नहीं हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जाति घोटाले को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें कुछ लोगों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की है। जांच में यह सामने आया है कि यहां आठ अभ्यार्थियों ने पहले ओबीसी के कोटे से स्कॉलरशिप ली थी। बाद में इन लोगों ने फर्जी आदिवासी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पोर्टल पर पंचायती शिकायतों का अंबार फिर भी नहीं हो रहा समाधान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: BHOPAL. सरकार एक ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का दावा कर रही है। वहीं प्रदेश में पंचायती राज से जुड़ी 23 हजार से ज्यादा शिकायत बंद कराने की तैयारी हो रही है। इन्हें बंद करने की वजह शिकायतकर्ता का बाहरी होना बताया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज