एमपी में ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर प्रशासन का कड़ा रुख, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

Sanjay Sharma | Feb 07, 2026, 24:08 IST
Share
mp traffic fines
mp traffic fines

मध्य प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और चालान न भरने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।

News in Short

  • मध्य प्रदेश में ट्रैफिक चालान न जमा करने वालों पर संयुक्त कार्रवाई शुरू।
  • भोपाल में 1.21 लाख, इंदौर में दोगुनी संख्या में चालान जमा नहीं हुए।
  • सागर जिले में 2.21 लाख वाहन चालकों पर 6.99 करोड़ का जुर्माना।
  • जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने की चेतावनी दी है।
  • आरटीओ को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

News in Detail

BHOPAL. ट्रैफिक रूल का उल्लंघन और ऑनलाइन चालान की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। मध्यप्रदेश में ट्रैफिक चालान जमा न करने वालों पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग संयुक्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने चालान जमा न करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। राजधानी भोपाल में बीते दो साल में 1.21 लाख वाहन चालकों ने चालान जमा नहीं कराया। इंदौर में यह संख्या दोगुना से भी ज्यादा है। सागर में 1.80 लाख वाहन चालकों ने ट्रैफिक चालान का जुर्माना जमा नहीं किया है।

एमपी से दुबई-सिंगापुर समेत 8 देशों और 17 घरेलू रूट्स पर जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

भोपाल और इंदौर में भी लापरवाही

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अलावा सागर, रीवा, कटनी, रतलाम, उज्जैन जिलों में भी ट्रैफिक नियमों की सबसे ज्यादा अनदेखी हो रही है। इन जिलों में वाहन चालक यातायात के नियमों की अनदेखी तो करते ही हैं। लेकिन जुर्माना जमा करने से कन्नी काट लेते हैं।

साल 2024-25 में भोपाल में करीब दो लाख वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं इंदौर में यह संख्या 7 लाख से ऊपर है। वहीं सागर जिले में सवा दो लाख वाहन चालकों ने नियमों की अनदेखी की है। अब इन वाहन चालकों से जुर्माना भेजने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी जा रही है।

तीन दिन, फिर वही दावे: भोपाल में कांग्रेस का मंथन या आपसी कलह का नया अध्याय?

जुर्माना वसूलने आगे आए कलेक्टर

ट्रैफिक चालान की वसूली के लिए प्रदेश भर में हो रही तैयारी के बीच सागर में ट्रैफिक चालान जमा कराने के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। कलेक्टर ने ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड अथवा रद्द करने की चेतावनी दी है। सागर में 2025 में 2.21 लाख से ज्यादा वाहन चालकों ने नियमों को तोड़ा है।

इन वाहन चालकों पर ट्रैफिक सिग्नल, हेलमैट न लगाने, ट्रिपलिंग, ओवरलोड़िंग करने पर 6.99 करोड़ रुपए के जुर्माने के चालान जारी किए गए हैं। इनमें से केवल करीब 41 हजार ने ही 1.74 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई है। जबकि 75 फीसदी वाहन चालक जुर्माना जमा कराने ही नहीं आए हैं। इन सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

SIR के साइड इफेक्ट : एक नाम से कई शिकायतें तो कहीं बीएलओ के मतदाता होने पर आपत्ति

Top News : खबरें आपके काम की

रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी

सागर कलेक्टर संदीप जीआर ने ट्रैफिक (Traffic) चालान जमा न करने वालों से वसूली के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक नियम तोड़ने और चालान जमा न कराने वालों को सूचीबद्ध कराया गया है।

वहीं आरटीओ को इन वाहनों को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक स्तर पर 100 वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर जुर्माना राशि जमा न करने पर जवाब मांगा गया है। इनमें कई वाहनों पर दो या उससे भी ज्यादा चालानों की राशि जमा नहीं की गई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • सागर
  • ग्वालियर
  • संदीप जीआर
  • traffic
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा