CM Helpline पर शिकायत करने पर भड़के नायब तहसीलदार , कमरे में बंद कर किसान को पीटा
Vikram Jain | Jul 07, 2024, 21:06 IST
MP Umaria Naib Tehsildar beats up farmer
मध्य प्रदेश के उमरिया में एक किसान ने नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नायब तहसीलदार की खिसियाहट साफ दिखाई दे रही है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी और अभद्र व्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब उमरिया जिले में नायब तहसीलदार की दबंगई देखने को मिली। यहां नायब तहसीलदार ने सिर्फ इसलिए एक किसान के साथ मारपीट की क्योंकि उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी थी।
बता दें कि किसान ने सीएम हेल्पलाइन में रिश्वतखोरी की शिकायत की थी जिस पर तहसीलदार साहब भड़क गए। अधिकारी ने किसान को खींचकर एक कमरे में ले गया फिर दरवाजा बंद कर मारपीट की गई। जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। अब मामले में फरियादी की शिकायत अब जिला कलेक्टर तक पहुंच गई है, मामले की जांच के तहत जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
मानपुर के नायब तहसीलदार की तानाशाही का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे नायब तहसीलदार इस व्यक्ति को खींचकर एक कमरे में ले जाते हैं और फिर दरवाजा बंद कर लेते हैं। किसान का आरोप है कि अधिकारी ने कमरा बंद कर उससे मारपीट की है जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
तस्वीरों में एक व्यक्ति को बांह से पकड़ खींच कर ले जाते हुए दिख रहे नायाब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल हैं। वहीं वे जिस व्यक्ति को खींच रहे हैं वह एक किसान है। किसान का आरोप है कि तहसीलदार उससे पैसों की मांग करते थे और पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट की गई है। किसान का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर उससे मारपीट की गई।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : होटल में मिला बीजेपी नेता की भतीजी का शव, रेलवे ट्रैक पर मिली ब्वॉयफ्रेंड की सिर कटी लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
किसान सुखी लाल साहू का कहना है कि उसने नामांतरण के लिए एक आवेदन पेश किया था। जिसके लिए उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। जब परेशान किसान ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई, तो उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। जब किसान ने ये बात भी नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई।
बता दें कि किसान ने सीएम हेल्पलाइन में रिश्वतखोरी की शिकायत की थी जिस पर तहसीलदार साहब भड़क गए। अधिकारी ने किसान को खींचकर एक कमरे में ले गया फिर दरवाजा बंद कर मारपीट की गई। जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। अब मामले में फरियादी की शिकायत अब जिला कलेक्टर तक पहुंच गई है, मामले की जांच के तहत जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
कैमरे में कैद नायब तहसीलदार की तानाशाही
ये खबर भी पढ़ें... MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर पीटा
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : होटल में मिला बीजेपी नेता की भतीजी का शव, रेलवे ट्रैक पर मिली ब्वॉयफ्रेंड की सिर कटी लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
नायब तहसीलदार ने मांगी थी रिश्वत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari