एमपी में बेरोजगारी का गणित: छह महीने में घटे आंकड़े, फिर बढ़े 75 हजार बेरोजगार !
Atul Dwivedi | Updated:
MP में बेरोजगारी का गणित
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। रोजगार पोर्टल पर दर्ज बेरोजगार युवाओं की संख्या में बड़ा उतार-चढ़ाव सामने आया है। दिसंबर 2025 से जून 2026 तक जहां 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार कम हुए।
समझें क्या है पूरा मामला
- MP रोजगार पोर्टल पर बेरोजगारों की संख्या बढ़ी।
- सितंबर 2026 में आंकड़ा 18.45 लाख पहुंचा।
- जून से सितंबर के बीच 74,843 युवा बढ़े।
- कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने सवाल उठाए।
- सरकार ने रोजगार योजनाओं की जानकारी दी।
31 दिसंबर 2025 तक रोजगार पोर्टल पर 25 लाख 95 हजार 680 बेरोजगार रजिस्टर्ड थे। लेकिन 30 जून 2026 इनकी संख्या घटकर 17 लाख 71 हजार 132 रह गई।
यानी 6 महीने में ही 8 लाख 24 हजार 548 रजिस्टर्ड बेरोजगार कम हो गए। लेकिन अब आलम देखिए 4 सितंबर 2026 तक रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 18 लाख 45 हजार 975 पहुंच गई है।
यानी एक तरफ जहां दिसंबर 2025 से जून 2026 तक 8 लाख से ज्यादा बेरोजगार कम हुए, तो अब जून से सितंबर 2026 तक 74 हजार 843 रजिस्टर्ड बेरोजगार बढ़ गए हैं। यानी महज 4 महीने में ही लगभग 75 हजार बेरोजगार बढ़ गए हैं।
31 दिसंबर 2025 तक- 25 लाख 95 हजार 680
30 जून 2026 तक- 17 लाख 71 हजार 132
04 सितंबर 2026 तक-18 लाख 45 हजार 975
कांग्रेस विधायक ने किया था सवाल
इसके जवाब में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने जवाब दिया। तब मंत्री ने विधानसभा में बताया था कि 30 जून 2026 तक एमपी रोजगार पोर्टल पर 17 लाख 71 हजार 132 आकांक्षी युवा (पंजीकृत बेरोजगार) दर्ज हैं। लेकिन अब 4 सितंबर 2026 की स्थिति में इन बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 18 लाख 45 हजार 975 तक पहुंच गई है।
जून 2026 से अगस्त 2026 तक कितनी भर्तियां ?
इन भर्तियों में कुल 7 हजार 297 पद निकाले गए। यानी अगर देखें तो 75 हजार बेरोजगार इस दौरान बढ़े, लेकिन सरकारी पदों पर भर्तियां निकली महज 7 हजार 297। यानी इसे ऊंट के मुंह में जीरा कहना भी सही नहीं होगा।
ढाई लाख पद भरने का वादा
इन पदों में सरकार पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को भी भरेगी। पुलिस विभाग में 18 हजार से ज्यादा पद भरने की बात कही गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने भी 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की बात हाल ही में कही है।
पिछली भर्तियों पर उठ रहे सवाल
इन शिक्षकों की मांग पदवृद्धि की है। वर्ग 2 के वेटिंग शिक्षक हर विषय में 3-3 हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जबकि वर्ग 3 के वेटिंग शिक्षक सरकार से 25 हजार पद मांग रहे हैं। साल 2023 में आई वर्ग 1 की भर्ती में भी पदवृद्धि की मांग जोर पकड़ रही है।
जीतू पटवारी ने बताए आंकड़े
उच्च शिक्षा विभाग में 6 हजार 400 पद खाली। पंचायत विभाग में 6 हजार 500 पद खाली। तकनीकि शिक्षा कौशल विभाग में 4 हजार 336 पद खाली। वन विभाग में 4 हजार 88 पद खाली। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 3 हजार पद खाली।
ऊर्जा विभाग में 1500 पद खाली। महिला एवं बाल विकास विभाग में 1200 पद खाली। सहकारिता विभाग में 1 हजार पद खाली। जेल विभाग में 1 हजार पद खाली। अन्य विभागों में लगभग 1 लाख पद खाली। जीतू का दावा है कि टोटल पूरे प्रदेश में 2 लाख 1 हजार 312 पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी टीईटी के आवेदन की तारीख बढ़ी
एमपी में भारी बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
नौकरी चली गई तो चिंता नहीं... बेरोजगारी भत्ता योजना ABVKY अब 2027 तक लागू रहेगी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad