एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल
Ramanand Tiwari | Feb 24, 2026, 20:57 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दो बड़े मुद्दे उठे। एक विश्वविद्यालय में 140 शैक्षणिक पद रिक्त हैं, जबकि दूसरे में निर्माण कार्य के 27.50 करोड़ रुपए के भुगतान पर सवाल उठे हैं।
News in Short
- टंट्या भील यूनिवर्सिटी में सभी 140 शैक्षणिक पद पूरी तरह खाली पड़े हैं।
- नियमित शिक्षक न होने से यूनिवर्सिटी प्रतिनियुक्ति (Deputation) के भरोसे चल रही है।
- शिक्षा मंत्री ने कहा कि भर्ती के लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है।
- छतरपुर यूनिवर्सिटी में 27.50 करोड़ के निर्माण भुगतान पर सदन में सवाल उठे।
- विपक्ष ने शिक्षकों की कमी और भारी-भरकम निर्माण खर्च पर सरकार को घेरा।
News in Detail
टंट्या भील विश्वविद्यालय में एक भी नियमित शिक्षक नहीं
कांग्रेस विधायक डॉ. झूमा सोलंकी ने सवाल उठाया कि कुल स्वीकृत पद कितने हैं और वर्तमान में कितनी नियुक्तियां हुई हैं। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों को भरने की समय-सीमा भी पूछी। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में: 80 पद सहायक प्राध्यापक,40 पद सह प्राध्यापक,20 पद प्राध्यापक कुल मिलाकर 140 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सभी खाली हैं।
यह खबरें भी पढ़ें..
विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा
विधानसभा सत्र के बीच बदले 21 सीनियर आईपीएस, राहुल प्रकाश फिर जयपुर रेंज आईजी
कोर्स चल रहे, पर नियमित स्टाफ नहीं
नियमित नियुक्तियां नहीं होने के कारण प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की मदद से काम चलाया जा रहा है। भर्ती पर समय-सीमा नहीं मंत्री ने साफ कहा कि फिलहाल रिक्त पदों को भरने की कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की जा सकती।
इसके बाद विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है, तो शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित होगी? क्या अस्थायी व्यवस्था लंबे समय तक समाधान हो सकती है?।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 27.50 करोड़ का भुगतान
भुगतान का पूरा ब्यौरा
कुल राशि 27.50 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग(पीआईयू), जिला छतरपुर को हस्तांतरित की गई है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अकादमिक भवन निर्माण के लिए कोई भुगतान नहीं हुआ है।
प्रक्रिया पर सरकार का पक्ष
मुख्य बिंदु साफ-साफ
- टंट्या भील विश्वविद्यालय में 140 के 140 पद रिक्त।
- भर्ती के लिए कोई तय समय-सीमा नहीं।
- प्रतिनियुक्ति के भरोसे पढ़ाई जारी।
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 27.50 करोड़ का निर्माण भुगतान।
- राशि पीआईयू छतरपुर को हस्तांतरित।
एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट
एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित
चर्चा का केंद्र: ढांचा या गुणवत्ता?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्या ठोस कदम उठते हैं और निर्माण भुगतान से जुड़े सवालों पर आगे क्या निर्णय होता है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari