/sootr/media/media_files/2025/12/02/mp-weather-report-2025-12-02-16-38-02.jpg)
BHOPAL.मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र से बर्फीली हवा आ रही हैं। प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि आज रात मंगलवार ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सीहोर और विदिशा में तेज ठंड पड़ेगी।
एमपी में दोपहर बाद तापमान
2 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश में कई प्रमुख शहरों का दिन का तापमान 22-25°C के बीच था। दिन में हल्की ठंडी हवा चल रही थी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान यही रहा। रात में तापमान गिरने की संभावना जताई गई है।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
आज रात कैसा रहेगा तापमान
2 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश में रात का तापमान 7-11°C तक गिर सकता है। कई जिलों में 2-3°C की अतिरिक्त गिरावट हो सकती है। शीतलहर 5 दिसंबर से तेज हो सकती है। रात में पहाड़ी और उत्तरी जिलों में सबसे अधिक ठंड रहेगी।
ये भी पढ़ें...पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस
ठंड प्रभावित क्षेत्र
ढिंढोरी, कटनी, मंडला, सिहोरा, बिजुरी, करेली: न्यूनतम 11°C
बिजुरी, ढिंढोरी, सीधी, डबरा, सबलगढ़, कोतमा, मुरैना, रीवा, सतना: न्यूनतम 7-9°C
पचमढ़ी, राजगढ़, रीवा, नौगांव: पहले से 6.8-9.5°C, आगे गिरावट
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश ई-अटेंडेंस विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली डेटा सुरक्षित है
चलेगी शीतलहर
MP weather report: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा चल सकती है। इंदौर और भोपाल में तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले में शीतलहर चलेगी। इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और सागर में तापमान 1.5 से 2.7 डिग्री तक गिरा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। शहडोल संभाग के जिलों में तापमान 2.4 डिग्री गिरा। भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान 1.8 से 2.9 डिग्री तक गिरा।
ये भी पढ़ें...अब हर मोबाइल फोन में जरूरी होगा Sanchar Sathi App, जानें क्यों यह ऐप है जरूरी
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवर्ती तूफान दितवाह बंगाल की खाड़ी में है। यह तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ सकता है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब और आसपास सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में दिख रहा है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में शीतलहर का दौर होगा।
दिसंबर में बढ़ेंगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। नवंबर के आखिरी दिनों में मिली हल्की राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। दिसंबर की ठंड पिछले सालों से ज्यादा कठोर हो सकती है। मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/sootr/media/post_attachments/7f9387f2-8c5.png)