MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Jun 11, 2024, 07:06 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-11T070532.655.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-11T070532.655.jpg

भोपाल में भी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार यानी 10 जून को प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं, सीधी, सिंगरौली, सतना में काफी गर्मी पड़ी।

मध्य प्रदेश में मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। कहीं बारिश ( rain ) हो रही है, कहीं गर्मी पड़ रही है तो कहीं उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार यानी 10 जून को भोपाल, छिंदवाड़ा, धार, रतलाम सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं, सीधी, सिंगरौली, सतना में काफी गर्मी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों ( weather experts ) के अनुसार एक हफ्ते तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं, इस कारण मौसम में यह बदलाव आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...रेंजर कृतिका शुक्ला ने DFO के खिलाफ लगवाए थे अश्लील पर्चे, जानिए किस बात से थी नाराज

कहां रहा अधिकतम तापमान

सोमवार को सीधी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ( maximum temperature ) 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, सिंगरौली में 43.3, सतना में 43.01, रीवा में 42.02, शहडोल में 41.4, खजुराहो में 41, टीकमगढ़ में 41, दमोह में 39.5, सागर में 39.5, जबलपुर में 39.4, भोपाल में 39.3, शिवपुरी में 39, ग्वालियर में 38.02, उज्जैन में 36 और इंदौर में 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...MP में लोकायुक्त ने आरआई को 16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा , इसलिए मांगी थी घूस

प्रदेश में कहां रहा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में सबसे कम तापमान नीमच में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा मौसम विभाग (weather department ) ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में गर्म रात रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर हाईवे बंद, पंडित प्रदीप मिश्रा से शिव महापुराण सुनने आई भीड़ से लगा जाम

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में गर्म रात रह सकती है। वहीं उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश में मौसम
  • Rain
  • maximum temperature
  • Weather Experts
  • पश्चिमी विक्षोभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच