MP Weather Update : एमपी में सुबह से झमाझम, अशोकनगर में बाढ़ के हालात, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
MP-Weather-Update
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश में सक्रिय मानसून सिस्टम के कारण गुरुवार को विभिन्न जिलों में तेज बारिश हो रही है, जिससे अशोकनगर, भोपाल, और रायसेन में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather update :मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है। गुरुवार को सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हुई। अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र में 4 घंटे की भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। घरों में तीन फीट पानी भर गया इससे बाढ़ के हालात बन गए हैं नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने।

प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला

भोपाल में सुबह से हल्की बारिश के बाद दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई। इंदौर और रायसेन में भी मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर आ गए। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, और उमरिया शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल लव जिहाद आरोपियों के रिश्तेदार पुलिस के दोस्त, NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर उठाए सवाल

इंदौर के EYE हॉस्पिटल के डॉक्टर की करतूत, नासूर की बजाय कर डाला मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चली गई आंख की रौशनी

भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव

पिछले 24 घंटों में पचमढ़ी में 3.4 इंच, छिंदवाड़ा में 2.6 इंच, गुना में 2.3 इंच, बालाघाट के मलाजखंड में 2.1 इंच और नर्मदापुरम में 1.8 इंच बारिश हुई। अन्य जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, खजुराहो, जबलपुर, नौगांव, सागर, बैतूल, सीधी, रायसेन, दमोह, और शिवपुरी में भी बारिश का दौर जारी है।

मड़ीखेड़ा और बारना डैम के गेट खोले

मौसम में आए इस बदलाव के कारण, शिवपुरी में स्थित अटल सागर बांध के मड़ीखेड़ा के दो गेट खोल दिए गए हैं। इससे 346 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, रायसेन जिले में बारना बांध के चार गेट भी खोलकर लगभग दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

जुआ खेलते पकड़ा गया सांसद प्रतिनिधि, ज्ञानेश्वर पाटिल बोले मैंने एक साल पहले पद से हटा दिया

अब चाय पीने के बाद खा भी सकेंगे कुल्हड़! जबलपुर के छात्र भरत तोमर ने बाजरे से बनाया अनोखा कप

अगले चार दिन बारिश की संभावना

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं, और अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी जलभराव और बाढ़ की संभावना बनी हुई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • मानसून
  • अशोकनगर
  • बाढ़ के हालात
  • बारना डैम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर