MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Nov 01, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेशभर में ठंड के साथ बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल में शुक्रवार की शाम के समय रिमझिम बूंदाबांदी हुई। दूसरी ओर, धार, गुना, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, सागर, सीधी और उमरिया जैसे जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 23.8, उज्जैन का 22.5 और ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुना, धार, रतलाम, सागर, रीवा, टीकमगढ़ सहित कई शहरों में तापमान 23 डिग्री के करीब या उससे नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। इन्हीं की वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है, जिससे राज्यभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.5 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 20.3 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 29.5 डिग्री, खरगौन में 29.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.0 डिग्री, सीहोर में 28.9 डिग्री और खंडवा में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 22 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 73, ग्वालियर में 84 और भोपाल में 117 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश में बारिश और ठंड दोनों बढ़ गई हैं। वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिनके कारण कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, जो गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” का अवशेष है, फिलहाल उत्तर-पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। यह सिस्टम बिहार की दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ सकता है।
इसके अलावा, दक्षिण म्यांमार तट और उत्तरी अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिससे अगले दो दिनों में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, 3 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर और शहडोल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (1 नवंबर) : एमपी का गिरेगा पारा, देश के उत्तर में कोहरा और दक्षिण में हल्की बारिश
MP Weather Report: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम में आई ठंडक
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 वेदर सिस्टम, इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर का 23.8, उज्जैन का 22.5 और ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुना, धार, रतलाम, सागर, रीवा, टीकमगढ़ सहित कई शहरों में तापमान 23 डिग्री के करीब या उससे नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। इन्हीं की वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है, जिससे राज्यभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 20.3 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 29.5 डिग्री, खरगौन में 29.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.0 डिग्री, सीहोर में 28.9 डिग्री और खंडवा में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
मप्र का AQI , दमोह की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 22 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 73, ग्वालियर में 84 और भोपाल में 117 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, जो गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” का अवशेष है, फिलहाल उत्तर-पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। यह सिस्टम बिहार की दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ सकता है।
इसके अलावा, दक्षिण म्यांमार तट और उत्तरी अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिससे अगले दो दिनों में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, 3 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर और शहडोल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (1 नवंबर) : एमपी का गिरेगा पारा, देश के उत्तर में कोहरा और दक्षिण में हल्की बारिश
MP Weather Report: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम में आई ठंडक
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 वेदर सिस्टम, इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA