MP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 5 दिन शीतलहर का अलर्ट

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp-weather-update
mp-weather-update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: दिसंबर की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिर रहा है और कुछ शहरों में पारा 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कई संभागों में बर्फीली हवा का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के बाद जनवरी में कोल्ड वेव का दौर लंबा चलेगा। कई जिलों में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बर्फीली उत्तरी हवाओं का असर होगा। भोपाल संभाग में सीहोर और विदिशा में ठंड बढ़ेगी। सागर, रीवा और विंध्य क्षेत्र के निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तापमान तेजी से गिर सकता है। जबलपुर, इंदौर और आदिवासी बेल्ट के मंडला, डिंडौरी, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



औद्योगिक भ्रमण और एक्सपोजर विजिट के नाम पर उच्च शिक्षा विभाग के बजट की फिजूलखर्ची

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्यप्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में शहडोल ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 5.1 था। इसके बाद राजगढ़ (5.2), शाजापुर (5.8), मंदसौर(6.4), और भोपाल (6.5) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

a3ea6766-c7a
a3ea6766-c7a


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 702 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 60 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 82, कटनी में 92, जबलपुर में 99 और नीमच में सबसे खराब 702 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर


f9d42ec7-a9a
f9d42ec7-a9a


लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी पूर्व पार्षद अनवर कादरी बोले- BJP में नहीं गया इसलिए झूठा फंसाया

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2025 को मौसम शीतलहर प्रभावित रहेगा। ठंडी हवा और हल्की धुंध के साथ न्यूनतम तापमान 10-12°C और अधिकतम तापमान 23-25°C के बीच रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों (13 से 17 दिसंबर 2025) में शीतलहर और ठंडी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। तापमान न्यूनतम 10-14°C और अधिकतम 23-26°C के बीच रहेगा। हल्की धुंध या धुंधली धूप प्रमुख रहेगी।

पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। इंदौर जिले में शीतलहर का प्रभाव था। नरसिंहपुर जिले में दिन ठंडा रहा। अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमानों में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7°C तक कम रहा। इंदौर और उज्जैन संभागों में यह 1.6°C से 1.9°C तक कम रहे। शेष सभी जिलों में तापमान सामान्य रहा।

MP Weather Update: प्रदेश में छाएगा कोहरा, अगले 2 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान (13 दिसंबर): एमपी में 10 से नीचे रहेगा पारा, उत्तर में कोहरा, दक्षिण में शीतलहर करेगी परेशान





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर का अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर