MP Weather Update: प्रदेश में छाएगा कोहरा, अगले 2 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 12, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में 12 दिसंबर को मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23-26 डिग्री रहने का अनुमान है। ठंडी हवा चलेगी। सुबह और शाम हल्की धुंध कोहरा रह सकता है। प्रदेश में अगले 2 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। यहां पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी और राजगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। यह 222 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही है। इसी कारण मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ी है।

गुरुवार को अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इंदौर में पारा 5.4 डिग्री, भोपाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्वालियर में 9.3 डिग्री, उज्जैन में 8.7 डिग्री और जबलपुर में 9.1 डिग्री रहा।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्यप्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में कल्याणपुर ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 3.8 था। इसके बाद इंदौर (4.5), पचमढ़ी (4.8), राजगढ़(5.0), और गिरवर (5.2) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

836fe2a3-04a
836fe2a3-04a

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा...

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 60 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 82, कटनी में 84, जबलपुर में 90 और नीमच में सबसे खराब 284 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर

e448e942-e38
e448e942-e38

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

MP Weather update: एमपी में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 12 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा, न्यूनतम तापमान 10-12°C और अधिकतम 23-26°C के बीच रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा, सुबह-शाम हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है।

ये भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED ने कोर्ट में पेश किया चालान

मौसम पूर्वानुमान (12 दिसंबर): मध्यप्रदेश-उत्तर भारत में ठंडी हवा का असर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • कोल्ड वेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच